फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India U19 vs Ireland U19 India Playing 11 vs Ireland in Under 19 World Cup

IND vs IRE: अंडर-19 वर्ल्डकप में आज भारत के सामने आयरलैंड की चुनौती, जानिए क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11

Wed, 19 Jan 2022 09:36 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 19 Jan 2022 09:36 AM IST
सार

आयरलैंड के खिलाफ मैच में एक बार फिर भारतीय कप्तान बिना किसी बदलाव के मैदान में उतरना चाहेंगे। टीम इंडिया ने पिछले मैच अफ्रीका को आसानी से हराया था और यश धुल इसी टीम के साथ खेलना चाहेंगे। 

विज्ञापन
India U19 vs Ireland U19 India Playing 11 vs Ireland in Under 19 World Cup
अंडर-19 टीम भारत - फोटो : बीसीसीआई ट्विटर

विस्तार

अंडर-19 वर्ल्डकप में टीम इंडिया का दूसरा मुकाबला आयरलैंड के साथ है। इस टूर्नामेंट में अपने पहले मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 45 रन से हराया था और अब टीम इंडिया के सेमीफाइनल में पहुंचने की राह बहुत आसान हो गई है। लीग मैच में उसे आयरलैंड और युगांडा के खिलाफ जीत दर्ज करनी है, जबकि क्वार्टर फाइनल में भारत का सामना बांग्लादेश से हो सकता है। भारतीय टीम पिछले कई मैचों से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। ऐसे में भारतीय कप्तान अपनी विजयी टीम के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं करना चाहेंगे। 
विज्ञापन


हालांकि टीम के कई खिलाड़ियों को अब तक कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। ऐसे में आयरलैंड की कमजोर टीम के खिलाफ यश धुल इन खिलाड़ियों को मौका देने के बारे में सोच सकते हैं। ऐसे में टीम में नए तेज गेंदबाज शामिल हो सकते हैं या ओपनिंग जोड़ी में बदलाव हो सकता है। हालांकि इसकी संभावना बेहद कम है। 
विज्ञापन


हरनूर और शेख रसीद का खेलना तय
भारत की मौजूदा अंडर-19 टीम में हरनूर सिंह सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं। उन्होंने अंडर-19 एशिया कप में कई बेहतरीन पारियां खेली थी और इससे पहले भी वो लगातार बड़े स्कोर बनाते आए हैं। ऐसे में यश धुल उन्हें टीम से बाहर रखने के बारे में नहीं सोचेंगे। हालांकि बाकी खिलाड़ियों को मौका देने के लिए अंगक्रिश रघुवंशी को टीम से बाहर किया जा सकता है। वहीं तीसरे नबंर पर खेलने वाले शेख रसीद टीम के उपकप्तान हैं और उनका बल्ला भी रन उगल रहा है। ऐसे में उनका खेलना तय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्यक्रम में बदलाव की संभावना नहीं
अफ्रीका के खिलाफ भारत के सलामी बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौट गए थे और 11 रन पर टीम इंडिया अपने दो विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद कप्तान यश धुल और उपकप्तान रसीद ने भारत की पारी संभाली थी। इन दोनों के आउट होने के बाद मध्यक्रम के बाकी बल्लेबाज टीम का स्कोर 232 तक ले गए थे। ऐसे में यश धुल भरोसेमंद मध्यक्रम से कोई छेड़छाड़ नहीं करना चाहेंगे।  निशांत सिंधू और कौशल तांबे जैसे खिलाड़ी भी अच्छी लय में हैं। 

नए तेज गेंदबाजों को मिल सकता है मौका
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतरी थी, लेकिन राज बावा के अलावा बाकी दोनों तेज गेंदबाज कुछ खास नहीं कर पाए थे। राजवर्धन ने एक विकेट जरूर लिया था, लेकिन रवि कुमार को कोई विकट नही मिला था। ये दोनों टीम के सबसे महंगे गेंदबाज भी थे। खासकर राजवर्धन ने आठ ओवरों में छह वाइड और एक नो गेंद की थी। ऐसे में उनकी जगह  वासू वत्स या गर्ग सांगवान को मौका दिया जा सकता है। रवि कुमार भी पिछले मैच में कोई विकेट नहीं ले पाए थे और कप्तान उन्हें भी टीम से बाहर रख सकते हैं। हालांकि इसकी संभावना भी बेहद कम है। 


भारत की संभावित टीम
हरनूर सिंह, अंगक्रिश रघुवंशी, शेख रशीद, यश धुल (कप्तान), निशांत सिंधु, राज बावा, कौशल तांबे, दिनेश बाना (विकेटकीपर), राजवर्धन हैंगरगेकर/गर्ग सांगवान, विक्की ओस्तवाल, रवि कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed