{"_id":"61f97e529fd8da3bae678866","slug":"india-u19-vs-australia-u19-match-playing-11-prediction-captain-and-vice-captain","type":"story","status":"publish","title_hn":"India U19 vs Australia U19 Playing 11: सेमीफाइनल में आज भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से, ये हो सकती है प्लेइंग-11","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
India U19 vs Australia U19 Playing 11: सेमीफाइनल में आज भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से, ये हो सकती है प्लेइंग-11
Wed, 02 Feb 2022 09:03 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कूलिज (एंटिगुआ)

Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 02 Feb 2022 09:03 AM IST
सार
अंडर-19 विश्व के सेमीफाइनल में यश धुल की टीम का सामना आज ऑस्ट्रेलिया से है। टीम इंडिया लगातार चौथी और कुल आठवीं बार खिताबी मुकाबले में जगह बनाना चाहेगी। भारतीय टीम चार बार खिताब जीत चुकी है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया तीन बार खिताब जीत चुकी है।
विज्ञापन
भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम
- फोटो : twitter@BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजेय भारतीय टीम आज जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर-19 विश्व के सेमीफाइनल में उतरेगी तो उसकी निगाह एक और जीत के साथ लगातार चौथी और कुल आठवीं बार फाइनल का टिकट कटाने पर होगी। यश धुल की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने मैदान पर विरोधियों और उसके बाहर कोरोना को मात दी है। लगातार चार मैच जीतने वाली भारतीय टीम के सामने अब ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम है।
भारत का मनोबल इससे बढ़ा होगा कि कोरोना से जूझते हुए भी सारे मैच जीतकर वह लगातार चौथी बार सेमीफाइनल खेलेगा। अब भारत के पास पूरी मजबूत टीम है और निशांत सिंधू भी संक्रमण से उबर चुके हैं। भारत को हालांकि आखिरी ओवरों में अपनी बल्लेबाजी में सुधार करना होगा।
लगातार चौथी बार सेमीफाइनल में भारत
यह लगातार चौथी बार है जब टीम इंडिया सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब हो पाई। इससे पहले टीम 2016, 2018 और 2020 अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी। 2018 में तो भारत ने विश्व कप जीता भी था, जबकि 2016 और 2020 में टीम फाइनल में हार गई थी।
विज्ञापन
भारत ने अभ्यास मैच में तीन बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को मात दी थी। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान को हराया। उनके पास शानदार ओपनर बल्लेबाज टीग वीली हैं, जिन्होंने अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 71 गेंदों में 97 रन बनाए। भारत को उनके बल्ले पर रोक लगानी होगी।
बोल रहा है रघुवंशी और बावा का बल्ला
भारत के पास हरनूर सिंह, रघुवंशी, राज बावा के अलावा यश और रशीद जैसे बल्लेबाज हैं। रघुवंशी अब तक चार मैचों में एक शतक की मदद से 272 रन बना चुके हैं और वह भारत के सर्वश्रेष्ठ स्कोरर बने हुए हैं। बावा ने इतने ही मैचों में 217 रन बनाए हैं। पहले मैच में 82 रन बनाने वाले यश ने कुल 102 रन बनाए हैं।
विक्की की फिरकी भी चल रही है
स्पिनर विक्की ओस्तवाल की फिरकी भी खूब चल रही है। वह अब तक चार मैचों में 3.10 की इकोनॉमी से नौ विकेट चटका चुके हैं। रवि कुमार ने बांग्लादेश के खिलाफ पिछले मैच में पांच ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट चटकाए थे। हंगरगेकर और कौशल तांबे के साथ बावा पर भी नजर रहेगी।
कोरोना को भी हराया
कोरोना के कारण भारत की तैयारियां काफी बाधित हुई हैं। पिछले दो साल में कोई राष्ट्रीय शिविर या टूर्नामेंट नहीं था और हाल ही में सिर्फ एशिया कप खेलकर टीम यहां आई थी। चार बार की चैंपियन भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 45 रन से हराकर टूर्नामेंट में आगाज किया।
इसके बाद हालांकि कई खिलाड़ियों के कोरोना संक्रमित होने के बाद आयरलैंड के खिलाफ दूसरे मैच में बमुश्किल 11 खिलाड़ी जुट सके। कप्तान यश, उपकप्तान शेख रशीद, आराध्य यादव, मानव पारख और सिद्धार्थ यादव सहित पांच खिलाड़ी बाहर थे। यह पांचों यु्गांडा के खिलाफ भी नहीं खेल सके।
इसके बाद बीसीसीआई को वैकल्पिक खिलाड़ी भेजने पड़े। युगांडा के खिलाफ छह रिजर्व खिलाड़ियों को मैदान पर उतारा गया। भारतीय टीम ने हालांकि आयरलैंड और युगांडा दोनों को हराया और क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश को मात दी।
संभावित प्लेइंग-11
भारत : यश धुल (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, हरनूर सिंह, राज बावा, कौशल तांबे, दिनेश बाना, निशांत सिंधू, विक्की ओस्तवाल, राजवर्धन हंगरगेकर, वासु वत्स, रवि कुमार।
ऑस्ट्रेलिया : कूपर कोनोली (कप्तान), कैंपबेल केलावे, टीग वीली, एडेन काहिल, कोरे मिलर, जैक सिनफील्ड, टोबियास स्नेल, विलियम साल्जमैन, जैक निसबेट, लाचलान शॉ, टाम व्हाइटनी।