फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India U-19 skipper Priyam Garg Reached out to Prithvi Shaw for advice ahead of World Cup

अंडर-19 विश्व कप के लिए रवानगी से पहले कप्तान प्रियम ने लिए पृथ्वी से टिप्स

Tue, 17 Dec 2019 08:00 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 17 Dec 2019 08:00 AM IST
सार

-अंडर-19 विश्व कप के लिए रवानगी से पहले कप्तान प्रियम ने लिए पृथ्वी से टिप्स
-17 जनवरी से नौ फरवरी तक दक्षिण अफ्रीका में खेला जाएगा टूर्नामेंट का 13वां संस्करण
-16 टीमों को चार ग्रुपों में बांटा गया है, प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर लीग चरण में पहुंचेंगी
-01 पहली बार जापान की टीम इस टूर्नामेंट में खेलेगी। उसे ग्रुप ए में भारत, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के साथ रखा गया है  
-04 बार सर्वाधिक यह खिताब जीत चुकी है भारतीय टीम, पिछली बार की है विजेता  

 

विज्ञापन
India U-19 skipper Priyam Garg Reached out to Prithvi Shaw for advice ahead of World Cup
प्रियम गर्ग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान प्रियम गर्ग ने विश्व कप खिताब की रक्षा के लिए पूर्व कप्तान पृथ्वी शॉ से सलाह ली है। उत्तर प्रदेश के मेरठ के गर्ग ने खुद इसका खुलासा किया। अंडर-19 विश्व कप दक्षिण अफ्रीका के 17 जनवरी से नौ फरवरी तक खेला जाएगा। इससे पहले टीम दक्षिण अफ्रीका में मेजबान टीम के खिलाफ तीन वनडे मैच खेलेगी। इसके बाद चतुष्कोणीय सीरीज में हिस्सा लेगी जिसमें जिंब्बाब्वे और न्यूजीलैंड की टीमें भी खेलेंगी। 

विज्ञापन


टीम के दक्षिण अफ्रीका रवाना होने से पहले गर्ग ने कहा, 'मैंने अब तक विराट सर (सीनियर टीम के कप्तान) से बात नहीं की है। मैंने पृथ्वी से काफी बात की है। उन्होंने मुझे बताया कि आपकी रणनीति, प्रक्रिया और टीम की एकजुटता सबसे महत्वपूर्ण है। टीम जितनी अधिक एकजुटता की भावना को महसूस करेगी, उतना ही बेहतर प्रदर्शन करेगी। साथ ही टीम को पता होना चाहिए कि उसका मजबूत पक्ष क्या है। 2018 में भारत की सफलता में टीम की एकजुटता ने अहम भूमिका निभाई। भारत इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है और अब तक चार खिताब जीत चुकी है। पिछले टूर्नामेंट में भारत ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराया था और टूर्नामेंट में अजेय रही थी।'
विज्ञापन


कप्तान प्रियम गर्ग ने कहा, 'मैं इसे सिर्फ इतने बड़े टूर्नामेंट में टीम की कप्तानी करने के मौके के तौर पर देख रहा हूं। हम इतनी सारी प्रतियोगिताओं में खेले हैं इसलिए यह हमारे लिए फायदे की स्थिति है। एक कप्तान के रूप में मैं सोच रहा हूं कि अपनी टीम को आगे कैसे ले जाऊं। मुश्किल हालात में टीम को कैसे संभालूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


कोच अंडर-19 टीम के कोच पारस महाम्ब्रे ने कहा, 'अच्छी चीज यह है कि हमारी टीम काफी संतुलित है। हमारे पास तेज गेंदबाजी आलराउंडर, स्पिन आलराउंडर, स्तरीय तेज गेंदबाज और बल्लेबाज भी हैं। इसलिए दक्षिण अफ्रीका में ये मुकाबले हमें प्रयोग करने और कुछ संयोजनों को आजमाने का मौका देंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed