फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India tour of South Africa might be pushed back by one week Threat of the covid 19 omicron variant

ओमिक्रॉन वैरिएंट की दहशत: एक हफ्ते की देरी से शुरू हो सकता है भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा, दोनों बोर्ड कर रहे विचार

Thu, 02 Dec 2021 01:03 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Thu, 02 Dec 2021 01:03 PM IST
सार

भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा एक हफ्ते की देरी से शुरू हो सकता है जिसकी वजह कोरोना वायरस का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन है। पूर्व निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक टीम इंडिया 17 दिसंबर को साउथ अफ्रीका के लिए रवाना होगी। 

विज्ञापन
India tour of South Africa might be pushed back by one week Threat of the covid 19 omicron variant
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत का आगामी दक्षिण अफ्रीका दौरान एक हफ्ते की देरी से शुरू हो सकता है। जिसकी वजह साउथ अफ्रीका में कोविड-19 का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन है। बीते कुछ दिनों में वहां पर नए वैरिएंट के कई मामले पाए गए हैं। भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाना है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी एनएनआई से पुष्टि करते हुए कहा कि दौरे को लेकर दोनों बोर्ड्स के खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर विचार-विमर्श किया जा रहा है। 

विज्ञापन


बीसीसीआई अधिकारी ने कही यह बात

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बीसीसीसाई के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, हम कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के वजह से सीरीज को एक हप्ते देर से शुरू करने पर विचार कर रहे हैं, इस मामले पर हम भारत सरकार से मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं, दोनों बोर्ड एक दूसरे के लगातार संपर्क में हैं, लगभग सभी बिन्दुओं पर बात की जा चुकी है, हमारे लिए खिलाड़ियों का स्वास्थ्य और सुरक्षा सर्वोपरि है। 
विज्ञापन


अगले महीने खेली जानी है क्रिकेट सीरीज

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जनवरी में क्रिकेट सीरीज खेली जानी है। इस दौरान दोनों देशों के बीच तीन टेस्ट, तीन एकदिवसीय और चार टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेली जाएगी। भारतीय क्रिेकेट टीम दक्षिण अफ्रीका दौरान 17 दिसंबर से प्रस्तावित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल मंत्री भी दे चुके हैं बयान

कुछ दिन पहले खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि इस मालमें में बोर्ड को सरकार से अनुमति लेनी चाहिए। उन्होंने कहा था ऐसी स्थिति में हर बोर्ड चाहे वह बीसीसीआई हो या कोई और, भारत सरकार से अनुमति लेनी चाहिए। भारत के आगामी दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से आवेदन मिलने पर इस पर सरकार फैसला लेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed