{"_id":"61ba2c7b40e2d2010930292d","slug":"india-tour-of-south-africa-before-departure-captain-kohli-said-will-do-something-special-will-win-the-test-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"India Tour of South Africa: रवानगी से पहले कप्तान कोहली ने कहा- करेंगे कुछ खास, टेस्ट सीरीज जीतेंगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
India Tour of South Africa: रवानगी से पहले कप्तान कोहली ने कहा- करेंगे कुछ खास, टेस्ट सीरीज जीतेंगे
Wed, 15 Dec 2021 11:27 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:27 PM IST
सार
दक्षिण अफ्रीका ही एक देश है जहां टीम इंडिया ने कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। 20 मैच खेले हैं दक्षिण अफ्रीका में जिसमें से सिर्फ तीन जीते हैं। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 26 दिसंबर से सेंचुरियन में शुरू होगा।
विज्ञापन
राहुल द्रविड़ और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय टेस्ट टीम के लिए दक्षिण अफ्रीका ऐसी अंतिम जगह बची है जहां विजय पताका फहराना बाकी है। कप्तान विराट कोहली को पूरा भरोसा है कि उनकी टीम इस देश के आगामी दौरे पर ‘कुछ विशेष’ करके वहां सीरीज जीत सकती है। उन्होंने कहा,‘अनुभव, भरोसे और आत्मविश्वास के मामले में हम बहुत अच्छी स्थिति में हैं। इस बार हम कुछ विशेष कर सकते हैं। बतौर टीम हम जो नतीजा चाहते हैं, वो हासिल कर सकते हैं। शायद सबसे मुश्किल परिस्थितियों से निपटकर सीरीज जीत सकते हैं।
दक्षिण अफ्रीका ऐसी जगह है जहां हमने अभी तक एक भी सीरीज नहीं जीती है। इसलिए हम ऐसा करने के लिए प्रेरणा से भरे हुए हैं। हमारी मानसिकता हमेशा यही है कि हम जिस भी देश में खेलने जाएं, वहां जाकर सीरीज जीतें। हम अब एक टेस्ट यहां और एक टेस्ट वहां जीतने के बारे में नहीं सोचते। हम बतौर टीम अपना सर्वश्रेष्ठ करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि हम इसमें योगदान करना जारी रखें।’
भारत ने दक्षिण अफ्रीका में 20 टेस्ट खेले हैं जिसमें से सिर्फ तीन जीते हैं। टीम ने 2018 के अंतिम दौरे पर उन्होंने कड़ी चुनौती पेश की लेकिन फिर भी सीरीज 1-2 से हार गए थे।
विज्ञापन
भारत हाल के समय में हरफनमौला हार्दिक पंड्या की अनुपस्थिति में पांच गेंदबाजों के संयोजन पर डटा रहा है। लेकिन इस बार स्पिन गेंदबाजी हरफनमौला रविंद्र जडेजा हाथ की चोट के कारण बाहर हैं तो दौरे पर उसकी पूरी परीक्षा होगी।
कोहली ने कहा कि जडेजा निश्चित रूप से हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहे हैं। वह खेल के तीनों विभागों में योगदान करते हैं जो काफी महत्वपूर्ण है, विशेषकर विदेशी परिस्थितियों में। उनकी निश्चित रूप से कमी खलेगी। ‘बाक्सिंग डे’ से शुरू होने वाले पहले टेस्ट से पहले कोई अभ्यास मैच नहीं होगा लेकिन कोहली ने मैदान पर मैच की परिस्थितियों के अनुकूल अभ्यास पर जोर दिया।
विराट ने कहा कि मुझे लगता है कि इस तरह की चीजों से वास्तव में मदद मिलती है, जब आप उन परिस्थितियों में खेलते हैं जो मेरी राय में तेजी और उछाल के कारण बल्लेबाजी के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण होती हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह दक्षिण अफ्रीका में वनडे सीरीज में खेलेंगे। इससे उनकी उपलब्धता और सीमित ओवरों की टीम के नवनियुक्त कप्तान रोहित के साथ उनके समीकरणों को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया।
कोहली ने सीमित ओवरों के अपने उत्तराधिकारी को ‘सक्षम और तकनीकी रूप से दक्ष’ कप्तान करार दिया जिसे सीनियर खिलाड़ी के रूप में उनका पूरा समर्थन मिलेगा। उन्होंने कहा,‘बेशक मेरी जिम्मेदारी टीम को सही दिशा में ले जाना होगी। कप्तान बनने से पहले भी मैं हमेशा चीजों को इसी तरह देखता था इसलिए मानसिकता कभी नहीं बदली और कभी नहीं बदलेगी। लेकिन रोहित काफी सक्षम कप्तान हैं और तकनीकी रूप से काफी दक्ष हैं।
उन्होंने भारतीय टीम की और आईपीएल में जो कप्तानी की है उन मैचों में हम ऐसा देख चुके हैं। साथ ही (मुख्य कोच राहुल) द्रविड़ भाई, जो काफी संतुलित कोच, शानदार मानव प्रबंधक हैं। दोनों को मेरा पूरा समर्थन मिलेगा और वे टीम के लिए जो भी विजन तय करेंगे उसमें मैं योगदान दूंगा।’
रोहित और उनके बीच सब कुछ सही नहीं होने की अटकलबाजी पर उन्होंने कहा,‘मैं पहले भी स्पष्ट कर चुका हूं, मैं स्पष्ट करते-करते थक गया हूं क्योंकि लगातार इस बारे में पूछा जा रहा है। मैं गारंटी से कह सकता हूं कि मेरा कोई भी काम, कोई भी संवाद, तब तक टीम को नुकसान पहुंचाने के लिए नहीं होगा जब तक मैं क्त्रिस्केट खेल रहा हूं। यह भारतीय क्रिकेट के प्रति मेरी प्रतिबद्धता है।’