फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS: India Will Play 3 T20 Match Series Against Australia In September For World Cup Preparation

IND vs AUS: सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी20 मैच खेलेगा भारत, विश्व कप की तैयारियों को मिलेगा अंतिम रूप

Tue, 10 May 2022 12:34 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 10 May 2022 12:34 PM IST
सार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सितंबर में तीन टी20 मैच की सीरीज खेली जाएगी। हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन भारत के शेड्यूल को देखते हुए यह सीरीज संभव लग रही है। 
 

विज्ञापन
IND vs AUS: India Will Play 3 T20 Match Series Against Australia In September For World Cup Preparation
ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

टी20 विश्व कप 2022 की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सितंबर में तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। यह सीरीज भारत में खेली जाएगी, जबकि टी20 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया में होना है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड या ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड की तरफ से इस सीरीज को लेकर कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है, लेकिन भारत के शेड्यूल को देखते हुए इस सीरीज के होने की पूरी संभावना है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के शेड्यूल में भी इस सीरीज के लिए जगह खाली है। 
विज्ञापन


भारत के मौजूदा शेड्यूल के अनुसार अगस्त और सितंबर में कोई मैच नहीं हैं, लेकिन अगस्त के महीने में ही एशिया कप होने की संभावना है। इसके बाद सितंबर के महीने में भारत के पास समय रहेगा, जिसमें यह सीरीज खेली जा सकती है। अमेरिकी मीडिया के अनुसार ऑस्ट्रेलिया जिम्बाब्वे के बाद भारत के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगा। 
विज्ञापन


साल 2022 में क्या है ऑस्ट्रेलिया का शेड्यूल

जून-जुलाई 2022: ऑस्ट्रेलिया का श्रीलंका दौरा (तीन टी20, तीन वनडे और दो टेस्ट)
अगस्त-सितंबर 2022: जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन-तीन वनडे मैच की घरेलू सीरीज
सितंबर 2022: ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा (तीन टी20 मैच)
अक्तूबर-नवंबर 2022: टी20 विश्व कप (मेजबान ऑस्ट्रेलिया)
नवंबर 2022: इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की घरेलू सीरीज

क्या है भारत का शेड्यूल
आईपीएल 2022 के बाद भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच टी20 मैचों की घरेलू सीरीज खेलनी है। यह सीरीज नौ जून से शुरू होकर 19 जून तक चलेगी। इसके बाद आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैचों की सीरीज होगी। जुलाई के महीने में भारत को इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच भी खेलना है, जो कि पिछली सीरीज में कोरोना की वजह से नहीं हो पाया था। इसके बाद टीम इंडिया इंग्लैंड से तीन वनडे और तीन टी20 सीरीज खेलेगी। 

इंग्लैंड दौरे के बाद अगस्त में भारतीय टीम एशिया कप का हिस्सा बनेगी। इसके बाद अक्तूबर में टी20 विश्व कप खेलेगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed