फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India to face new Zealand in Women's U19 T20 WC Semi Final England will face Australia

Women's U19 T20 WC: सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, इंग्लैंड का सामना ऑस्ट्रेलिया से

Thu, 26 Jan 2023 02:51 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 26 Jan 2023 02:51 PM IST
सार

पहले महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप में भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। भारत के अलावा न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल में जगह बनामे में कामयाब रही हैं। 
 

विज्ञापन
India to face new Zealand in Women's U19 T20 WC Semi Final England will face Australia
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप में लीग स्टेज के बाद सुपर सिक्स राउंड भी खत्म हो चुका है और सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चार टीमों का नाम तय हो चुका है। पहली बार खेले जा रहे इस आईसीसी टूर्नामेंट में भारतीय टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रही है। अब टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड से होगा। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम इंग्लैंड से भिड़ेगी। भारत को टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही खिताब जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा था और यह टीम अब चैंपियन बनने से सिर्फ दो जीत दूर है। 
विज्ञापन


भारतीय टीम पहले ग्रुप में शीर्ष पर रही और दूसरे ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहने वाली न्यूजीलैंड की टीम से सेमीफाइनल में भिड़ेगी। वहीं, पहले ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का सामना दूसरे ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली इंग्लैंड की टीम से होगा। 
विज्ञापन


इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश की टीम ने भी शानदार खेल दिखाया था और सेमीफाइनल में पहुंचने की दावेदार थी, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में करीबी हार के बाद यह टीम सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई। अपने आखिरी ग्रुप मैच में बांग्लादेश ने यूएई के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की थी, लेकिन यह टीम ऑस्ट्रेलिया से पीछे रहे गई और सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेमी-फाइनल मैचों का शेड्यूल
शुक्रवार 27 जनवरी, दोपहर 1.30 बजे, भारत बनाम न्यूजीलैंड
शुक्रवार 27 जनवरी, शाम 5.15 बजे, इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया

इन दोनों मैचों में जीतने वाली टीमें रविवार को फाइनल मुकाबले में भिड़ेंगी। 

अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप में भारत का सफर
  • दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराया
  • यूएई को 122 रन से हराया
  • स्कॉटलैंड को 83 रन से हराया
  • ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सात विकेट से हार मिली
  • श्रीलंका को सात विकेट से हराया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed