फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Test Captain Should Ashwin be made India Test captain check what Former Pakistan Danish Kaneria said

India Test Captain: क्या अश्विन को बनाना चाहिए भारत का टेस्ट कप्तान? पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज ने कही बड़ी बात

Tue, 27 Dec 2022 08:22 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 27 Dec 2022 08:22 PM IST
सार

खेल के सबसे लंबे प्रारूप में भारत के बेहतरीन क्रिकेटरों में से एक अश्विन टीम इंडिया की मजबूत कड़ी हैं। सिर्फ गेंद से ही नहीं बल्कि बल्ले से भी अश्विन ने भारतीय टीम को कठिन परिस्थितियों से निकाला है।

विज्ञापन
India Test Captain Should Ashwin be made India Test captain check what Former Pakistan Danish Kaneria said
रोहित शर्मा और अश्विन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विराट कोहली के बाद ओपनर रोहित शर्मा को तीनों प्रारूपों में टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया। कप्तान बनने के बाद रोहित लगातार टीम इंडिया के साथ नहीं रहे हैं। कई सीरीज में उन्हें आराम दिया गया है। वहीं, कुछ सीरीज में वह चोट के कारण नहीं खेले। ऐसे में कई खिलाड़ियों को टीम इंडिया की कप्तानी करने का मौका मिला। शिखर धवन, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या और यहां तक कि जसप्रीत बुमराह ने भी कप्तानी की। एक अनुभवी रविचंद्रन अश्विन को यह अवसर नहीं मिला है। अब पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया का मानना है कि अश्विन को टेस्ट में कप्तान बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


खेल के सबसे लंबे प्रारूप में भारत के बेहतरीन क्रिकेटरों में से एक अश्विन टीम इंडिया की मजबूत कड़ी हैं। सिर्फ गेंद से ही नहीं बल्कि बल्ले से भी अश्विन ने भारतीय टीम को कठिन परिस्थितियों से निकाला है। ऐसे में कनेरिया को लगता है कि अश्विन टेस्ट में कप्तानी के सही दावेदार होंगे। 
विज्ञापन


अश्विन स्मार्ट क्रिकेटर हैं: कनेरिया
कनेरिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर लिखा, ''रविचंद्रन अश्विन को भारत की टेस्ट कप्तानी के लिए उम्मीदवारों में से एक होना चाहिए। उनके पास अभी भी बहुत क्रिकेट बाकी है। वह अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी के साथ बहुत स्मार्ट हैं। ऐसा लगता है कि वह मैदान पर हमेशा सोचते रहते हैं।'' अश्विन ने बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया को हार से बचाया था। उन्होंने दूसरी पारी में नाबाद 42 रन की पारी खेलकर टीम इंडिया को तीन विकेट से जीत दिलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


'अश्विन के 42 रन शतक के बराबर'
कनेरिया ने कहा, ''बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम काफी दबाव में थी। अश्विन ने शांत रहकर परिस्थितियों को संभाला। उन्होंने टीम के लिए एक यादगार पारी खेली। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से टीम इंडिया को कई मौकों पर बचाया है। भारतीय टीम जब अनिल कुंबले के बगैर खेलती थी तो कमजोर दिखती थी। ठीक वैसा ही अश्विन के साथ हो रहा है। उनके 42 रन एक शतक के बराबर हैं।'' अश्विन को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed