फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India surpass pakistan in latest ICC ODI Rankings moves to third Spot

ICC ODI Rankings: भारत ने पाकिस्तान को पीछे छोड़ा, आईसीसी वनडे रैंकिंग में तीसरा स्थान हासिल किया

Wed, 13 Jul 2022 11:55 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 13 Jul 2022 11:55 AM IST
सार

भारत को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच में जीत का फायदा मिला है और अब टीम इंडिया वनडे रैंकिंग में पाकिस्तान से ऊपर आ चुकी है। भारत के पास 108 रेटिंग प्वाइंट हैं, जबकि पाकिस्तान के पास 106 रेटिंग प्वाइंट हैं। 
 

विज्ञापन
India surpass pakistan in latest ICC ODI Rankings moves to third Spot
भारत ने वनडे रैंकिंग में पाकिस्तान को पछाड़ दिया है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में 10 विकेट की शानदार जीत के साथ टीम इंडिया आईसीसी की ताजा रैंकिंग में तीसरे स्थान पर आ गई है। इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया है। अब पाकिस्तान की टीम चौथे स्थान पर खिसक गई है। भारत के पास 108 रेटिंग प्वाइंट हैं, जबकि पाकिस्तान के पास 106 रेटिंग प्वाइंट हैं। 
विज्ञापन


इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत से पहले भारत के पास 105 रेटिंग प्वाइंट थे और टीम इंडिया पाकिस्तान के बाद चौथे स्थान पर थी, लेकिन द ओवल में 10 विकेट से बड़ी जीत हासिल करने के बाद भारत को तीन अंकों का फायदा हुआ और अब उसके पास 108 अंक हो चुके हैं। न्यूजीलैंड की टीम 126 रेटिंग प्वाइंट के साथ पहले और इंग्लैंड की टीम 122 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है। 
विज्ञापन

पाकिस्तान से भारत का बदला पूरा
पिछले महीने पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में शानदार जीत हासिल की थी और भारत को पीछे छोड़कर तीसरा स्थान हासिल किया था। ऑस्ट्रेलियाई टीम श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज हार गई थी। इससे भी पाकिस्तान को फायदा हुआ था, लेकिन यह टीम लंबे समय तक तीसरे स्थान पर नहीं रह पाई और अब भारत ने उसे पीछे छोड़ दिया है। भारत के पास पाकिस्तान पर बढ़त और ज्यादा लंबी करने का मौका है। टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ दो वनडे मैच खेलने हैं। इसके बाद वेस्टइंडीज में भी तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। 

इंग्लैंड के खिलाफ बाकी के दोनों वनडे मैच हारने पर भारत फिर से चौथे स्थान पर खिसक सकता है और पाकिस्तान की टीम तीसरे स्थान पर आ सकती है। पाकिस्तान को अगले महीने नीदरलैंड के खिलाफ वनडे मैच खेलना है। यहां पाकिस्तान का जीतना लगभग तय है। इस सीरीज में बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम पांच दिन के अंदर तीन मैच खेलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed