फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India squad Announce for T20I series in SA

INDvSA: द. अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रैना की हुई वापसी

Sun, 28 Jan 2018 01:33 PM IST
स्पोर्ट्स टेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स टेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 28 Jan 2018 01:33 PM IST
विज्ञापन
India squad Announce for T20I series in SA
टीम इंडिया - फोटो : BCCI
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया (बीसीसीआई) ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले टी20 सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम इंडिया की घोषण की। टीम में सबसे चौंकाने वाला नाम सुरेश रैना का है। लंबे समय से टीम में वापसी की कोशिश कर रहे रैना को सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के आधार पर टीम में शामिल किया गया है। रैना ने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशल मैच बीते साल इंग्लैंड के खिलाफ बेंगलुरु में खेला था। 
विज्ञापन


टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 18 फरवरी से तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। बीसीसीआई ने कहा कि टीम इंडिया को 6 वन-डे मैचों की सीरीज के बाद तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलना है। 
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इस प्रकार है टीम इंडिया- 
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, के एल राहुल, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, मनीष पांडे, अक्षर पटेल, युजवेंदर चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, जयदेव उनाडकट, शार्दुल ठाकुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस वजह से हुई सुरेश रैना की टीम में वापसी

India squad Announce for T20I series in SA
सुरेश रैना - फोटो : BCCI
हाल ही में खत्म हुए सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में सुरेश रैना ने जबर्दस्त शतक लगाकर अपने फॉर्म में लौटने के संकेत दिए। रैना ने बंगाल के खिलाफ 59 गेंदों में 126 रनों की नाबाद पारी खेली है। जिसमें उनके 7 छक्के और 13 चौके शामिल थे। रैना ने 49 गेंदों में शतक पूरा किया था। इसके बाद उन्होंने दो और अर्धशतक लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed