विराट के अंडे खाने वाले बयान से मचा था बवाल, अब कप्तान ने दी सफाई, कहा- लंबी सांस लें...
भारतीय कप्तान ने कहा, मैंने कभी वीगन होने का दावा नहीं किया है। मैंने हमेशा कहा है कि मैं वेजिटेरियन हूं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अपनी डाइट और फिटनेस को लेकर काफी सजग रहते हैं। मगर बीते दिनों वो फैंस के निशाने पर आ गए और उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। बता दें कि कोहली ने बीते शनिवार को इंस्टाग्राम पर लाइव सवाल जवाब सेशन का आयोजन किया था। इस दौरान एक फैंस ने कोहली की डाइट के बारे में पूछा था।
इस दौरान कोहली ने बताया था कि उनकी डाइट में अंडा भी शामिल है। बस क्या था विराट के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा खड़ा हो गया। सोशल मीडिया पर बढ़ते विवाद को देख भारतीय कप्तान को मंगलवार को सफाई देनी पड़ी। विराट ने ट्वीट कर कहा, 'मैंने कभी वीगन होने का दावा नहीं किया है। मैंने हमेशा कहा है कि मैं वेजिटेरियन हूं। लंबी सांस लें और शाकाहार खाएं (यदि आप चाहते हैं)।
क्या था पूरा मामला?
विराट कोहली से जब एक फैन ने इंस्टाग्राम पर पूछा, आप कैसा डाइट लेते हैं, तो इसके जवाब में भारतीय कप्तान ने कहा, 'ढेर सारी सब्जियां, कुछ अंडे, दो कप कॉफी, दाल, क्विनोआ, ढेर सारा पालक, डोसा से प्यार है, लेकिन सब सीमित मात्रा में खाता हूं।' विराट के इस बयान के बाद कुछ लोगों के तारीफ की तो वहीं कुछ लोगों ने भारतीय कप्तान को अंडा खाने वाला शाकाहारी बताया।
Egg eating vegan Kohli 🤪 pic.twitter.com/OVEQyU7ieL
— Aryan (@aryansrivastav_) May 29, 2021
So Kohli is egg wala vegetarian 😂👌
— Sachi (@Sachi_here) May 29, 2021
बता दें कि विराट कोहली इस समय मुंबई में क्वारंटीन हैं। टीम इंडिया बुधवार को इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना होगी, जहां उसे छह टेस्ट मैच खेलने हैं। इसमें न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भी शामिल है।