फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India situation looks similar to tours of england and australia sunil gavaskar

मौजूदा टीम इंडिया तीन दशकों में सबसे कमजोरः गावस्कर

Tue, 30 Oct 2012 02:43 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Tue, 30 Oct 2012 02:43 PM IST
विज्ञापन
 India situation looks similar to tours of england and australia sunil gavaskar
पूर्व कप्तान लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर ने मौजूदा भारतीय क्रिकेट टीम को बीते तीन दशकों में सबसे कमजोर करार देते हुए कहा है कि इंग्लैंड जिस दौरे को फाइनल फ्रंटियर मानकर चल रहा है, वह बेहद आसान साबित हो सकता है।
विज्ञापन


गावस्कर ने कहा कि भारतीय टीम की बैटिंग लाइनअप फिलहाल बेहद डवांडोल है और स्पिन को छोड़ दें तो उसके गेंदबाजी आक्रमण में भी कोई दम नहीं है। उनके अनुसार तेज गेंदबाजी की हालत बेहद खराब है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम आज उतनी ही खराब हालत में है जितना कि 2011 के इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दौरों में उसकी हालत खराब थी। आज भी स्थितियां वैसी ही हैं। तब भारत एक भी दिन का खेल अपने पक्ष में करने की स्थिति में नहीं था। उस वर्ष भारत ने इन दौरों पर लगातार आठ टेस्ट गंवाये थे और अपनी नंबर वन टेस्ट रैंकिंग भी इंग्लैंड के हाथों खो दी थी।

विज्ञापन


पूर्व कप्तान ने कहा कि हमारे ओपनर कहीं से फार्म में नहीं हैं और इस कारण बल्लेबाजी पूरी तरह लचर मालूम पड़ रही है। गत वर्ष की शुरुआत में हवा का रूख भारत के पक्ष में था लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। इसलिए इंग्लैंड के लिए आसान मौके की तरह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गावस्कर ने कहा कि गेंदबाजी में जहीर खान को नई गेंद से कोई मदद नहीं मिल पा रही है। इससे रविचंद्रन अश्विन और प्रज्ञान ओझा की स्पिन जोड़ी पर बोझ बढेगा। अश्विन तेजी से सीखते हैं और ओझा के प्रदर्शन में निरंतरता है। टर्न वाली पिचों पर ये सफल साबित होते हैं। गावस्कर ने कहा कि इस सीरीज में एलिस्टेयर कुक की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। उनका भारत में रिकार्ड अच्छा है। अपने पदार्पण सीरीज में 2006 में उन्होंने जो प्रदर्शन किया था, अगर उसे दोहरा पाएंगे तो इंग्लैंड का काम आसान हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed