फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL के बाद टीम इंडिया का अगला मिशन, यहां देखें ऑस्ट्रेलिया दौरे का पूरा शेड्यूल

Fri, 13 Nov 2020 05:58 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 13 Nov 2020 05:58 PM IST
विज्ञापन
India's tour of Australia, full schedule and squad
टीम इंडिया - फोटो : बीसीसीआई

यूएई में कोरोना काल के दौरान आईपीएल का सफल आयोजन हुआ। मुंबई इंडियंस ने रिकॉर्ड पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया। 53 दिन तक दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट खेलने के बाद अब टीम इंडिया अपने अगले मिशन के लिए निकल चुकी है।

India's tour of Australia, full schedule and squad

इंडियन प्रीमियर लीग के बाद फैंस को टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच कड़ी जंग देखने को मिलेगी। 11 नवंबर को भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दो महीने के दौरे पर रवाना हो हुई जहां वह दो साल पहले ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज की जीत की सफलता को दोहराना चाहेगी।

India's tour of Australia, full schedule and squad

भारत को ऑस्ट्रेलिया दौरे में तीन वन-डे, इतने ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय और चार टेस्ट मैच खेलने हैं। दौरे की शुरुआत 27 नवंबर को वन-डे श्रृंखला से होगी। टेस्ट श्रृंखला 17 दिसंबर से एडीलेड में शुरू होगी। कोहली मेलबर्न (26 से 30 दिसंबर) में बाक्सिंग डे टेस्ट, सिडनी (सात से 11 जनवरी) में नए साल पर होने वाले टेस्ट और ब्रिस्बेन (15 से 19 जनवरी) में होने वाले अंतिम टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
India's tour of Australia, full schedule and squad
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : social Media

बताते चले कि भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत 27 नवंबर से हो रही है। सबसे पहले वन-डे सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद तीन टी-20 इंटरनेशनल होंगे और फिर चार टेस्ट मैच की सीरीज होनी है, जिसमें बॉक्सिंग डे और गुलाबी गेंद से खेला जाने वाला डे-नाइट टेस्ट मैच भी होगा।

 
तारीख     मैच    मैदान     भारतीय समयानुसार
27 नवंबर, 2020  पहला ODI सिडनी क्रिकेट ग्राउंड सुबह 9:10 बजे
29 नवंबर, 2020   दूसरा ODI  सिडनी क्रिकेट ग्राउंड  सुबह 9:10 बजे
2 दिसंबर, 2020 तीसरा ODI मानकुआ ओवल, कैनबरा  सुबह 9:10 बजे
4 दिसंबर, 2020 पहला T20I मानकुआ ओवल, कैनबरा दोपहर 1:40 बजे
6 दिसंबर, 2020  दूसरा T20I सिडनी क्रिकेट ग्राउंड दोपहर 1:40 बजे
8 दिसंबर, 2020   तीसरा T20I  सिडनी क्रिकेट ग्राउंड दोपहर 1:40 बजे
6-8 दिसंबर प्रैक्टिस मैच ड्रमोनी ओवल, सिडनी  सुबह 5:00 बजे
11-13 दिसंबर   प्रैक्टिस मैच (दिन/रात्र)  सिडनी क्रिकेट ग्राउंड सुबह 9:30 बजे
17-21 दिसंबर (डे-नाइट टेस्ट) पहला टेस्ट एडिलेड ओवल सुबह 9:30 बजे
26-30 दिसंबर  दूसरा टेस्ट मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड सुबह 5:00 बजे
7 जनवरी-11 जनवरी  तीसरा टेस्ट मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड सुबह 5:00 बजे
15 जनवरी-19 जनवरी   चौथा टेस्ट मैच गाबा, ब्रिसबेन   सुबह 5:30 बजे
विज्ञापन
India's tour of Australia, full schedule and squad
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : social Media

टी-20 स्क्वॉड: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान और विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडेय, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मो. शमी, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, टी नटराजन

वन-डे स्क्वॉड: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, केएल राहुल (उपकप्तान और विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडेय, हार्दिक पांड्या, मयंक अग्रवाल, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह,  मो. शमी, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर

टेस्ट स्क्वॉड: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), हनुमा विहारी, शुभमन गिल, ऋधिमान साहा (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, मो. शमी, उमेश यादव, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, मो. सिराज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed