{"_id":"67f53b0e3fb57fe32a0b5ca8","slug":"india-s-middle-order-batter-shreyas-iyer-nominated-for-icc-player-of-the-month-award-for-march-list-2025-04-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICC: श्रेयस अय्यर आईसीसी के महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की दौड़ में शामिल, रचिन और डफी से है मुकाबला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC: श्रेयस अय्यर आईसीसी के महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की दौड़ में शामिल, रचिन और डफी से है मुकाबला
Tue, 08 Apr 2025 08:34 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 08 Apr 2025 08:34 PM IST
सार
श्रेयस ने चैंपियंस ट्रॉफी में 243 रन बनाए थे। इस पुरस्कार की दौड़ में श्रेयस के अलावा न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज रचिन रवींद्र और जैकब डफी भी शामिल हैं। रविंद्र ने चार मैचों में दो शतक समेत 263 रन बनाए और तीन विकेट भी लिए।
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर
- फोटो : @ShreyasIyer15
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर आईसीसी के महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की दौड़ में शामिल हैं। श्रेयस को मार्च महीने के लिए आईसीसी के इस मासिक पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। श्रेयस ने चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की खिताबी जीत में अहम योगदान दिया था और वह इस आईसीसी टूर्नामेंट में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।
चैंपियंस ट्रॉफी में बनाए सर्वाधिक रन
श्रेयस ने चैंपियंस ट्रॉफी में 243 रन बनाए थे। इस पुरस्कार की दौड़ में श्रेयस के अलावा न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज रचिन रवींद्र और जैकब डफी भी शामिल हैं। रविंद्र ने चार मैचों में दो शतक समेत 263 रन बनाए और तीन विकेट भी लिए। वहीं, दुनिया के नंबर एक टी20 गेंदबाज डफी ने मार्च में 6. 17 की इकॉनामी रेट से 13 विकेट चटकाए। आईसीसी मार्च महीने की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर के लिए अमेरिका की चेतना प्रसाद, आस्ट्रेलिया की अनाबेल सदरलैंड और जॉर्जिया वोल दौड़ में हैं।
आईसीसी ने कहा, दाहिने हाथ के बल्लेबाज श्रेयस ने मार्च ने तीन वनडे में 57.33 की औसत से 172 रन बनाए और टूर्नामेंट में भारत के लिए सर्वाधिक रन भी बनाए। भारत के अपराजेय अभियान में श्रेयस का योगदान अहम रहा। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रुप ए के मैच में 79 रन बनाS और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में 45 रन की पारी खेली। इसके अलावा न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में 48 रन भी बनाए।पारी के सूत्रधार की भूमिका निभाने और साझेदारियां बनाने की उसकी क्षमता भारत के लिए महत्वपूर्ण साबित हुई।