फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India's head coach Gautam Gambhir returned to squad in Leeds ahead of first Test against England

IND vs ENG: सीरीज से पहले भारतीय टीम को मिली राहत, मुख्य कोच गौतम गंभीर लीड्स में दोबारा टीम से जुड़े

Wed, 18 Jun 2025 04:29 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 18 Jun 2025 04:29 PM IST
सार

गंभीर की मां को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था जिस कारण भारतीय मुख्य कोच को स्वदेश लौटना पड़ा था।

विज्ञापन
India's head coach Gautam Gambhir returned to squad in Leeds ahead of first Test against England
गौतम गंभीर - फोटो : ANI

विस्तार

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को राहत मिली है और मुख्य कोच गौतम गंभीर एक बार फिर टीम से जुड़ गए हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से लीड्स में पहला टेस्ट मैच खेला जाना है और इससे दो दिन पहले ही गंभीर टीम से जुड़ गए हैं। गंभीर टीम के साथ इंग्लैंड पहुंचे थे, लेकिन पारिवारिक इमरजेंसी के कारण उन्हें 11 जून को स्वदेश लौटना पड़ा था। 
विज्ञापन

11 जून को स्वदेश लौटे थे गंभीर 
गंभीर की मां को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था जिस कारण भारतीय मुख्य कोच को स्वदेश लौटना पड़ा था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने बताया था कि गंभीर की माता की स्थिति अभी ठीक है और वह जल्द रवाना होंगे। गंभीर अब टीम के साथ जुड़ गए हैं और वह अन्य कोचिंग स्टाफ के सदस्यों के साथ टीम की तैयारियों को देखेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

2007 के बाद इंग्लैंड में पहली टेस्ट सीरीज जीतने उतरेगा भारत 
गंभीर की अनुपस्थिति में सहायक कोच रेयान टेन डोएशे, बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक और गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने पांच मैचों की इस सीरीज से पहले टीम की तैयारियों पर नजर रखी थी। शुभमन गिल की अगुआई वाली भारतीय टेस्ट टीम 2007 के बाद से इंग्लैंड में अपनी पहली सीरीज जीतने की तलाश में है। भारतीय टीम ने टेस्ट सीरीज से पहले इंट्रा स्क्वाड मैच में हिस्सा लिया था, जबकि भारत ए ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो अनौपचारिक टेस्ट मैच भी खेले थे। 
विज्ञापन

डब्ल्यूटीसी के नए चक्र की शुरुआत करेगा भारत 
भारतीय टीम इस सीरीज से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के नए चक्र की शुरुआत करेगी। टीम शुभमन गिल की कप्तानी में खेलने उतरेगी जो रोहित शर्मा की जगह टेस्ट प्रारूप में कमान संभालेंगे। गंभीर और गिल के लिए इंग्लैंड दौरा कठिन रहना वाला है। पिछले कुछ समय से भारत का टेस्ट प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है और उसे न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के साथ अपनी पिछली टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। किसी भी सीरीज से पहले इंट्रा स्क्वाड या अभ्यास मैच टीम की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। भारतीय टीम ने इंट्रा स्क्वाड मैच खाली स्टेडियम में खेलने का विकल्प चुना था जिससे विपक्षी टीम को उनकी रणनीति की भनक नहीं लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed