फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India s 500th test, Special match for Anil kumble

टीम इंडिया ही नहीं कोच कुंबले के लिए भी बेहद खास है यह मैच

Wed, 21 Sep 2016 06:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 21 Sep 2016 06:25 PM IST
विज्ञापन
India s 500th test, Special match for Anil kumble
अनिल कुंबले

मौका ऐतहासिक हो और अनिल कुंबले की मौजदूगी हो तो इतिहास खुद-ब-खुद बन जाता है। ऐसा ही इतिहास कुंबले एक बार फिर लिखने की तैयारी में हैं। यह अनिल कुंबले ही थे जो न सिर्फ भारत के 300वें और 400वें टेस्ट का हिस्सा थे बल्कि इन दोनों ऐतिहासिक मौकों पर उन्होंने ही टीम इंडिया की जीत की इबारत लिखने में मुख्य भूमिका निभाई।

विज्ञापन


अब बारी टीम इंडिया के 500वें टेस्ट मैच की है। हालांकि कोच कुंबले इस बार टीम के साथ बतौर खिलाड़ी मैदान पर तो नहीं होंगे, लेकिन इस ऐतिहासिक मौके पर भारत की जीत की पटकथा उन्हीं के इशारों पर तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


खास बात यह है कि भारत को अपने पहले और 100वें टेस्ट में इंग्लैंड के हाथों जहां हार मिली तो 200वां टेस्ट पाकिस्तान के खिलाफ ड्रॉ पर छूटा, लेकिन 300वें और 400वें टेस्ट में उसके हिस्से में जीत आई। भारत के 300वें और 400वें टेस्ट में कुंबले के साथ वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ भी खेले, लेकिन कुंबले की भूमिका कानपुर के ग्रीन पार्क में होने जा रहे 500वें टेस्ट में भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके लिए यह अनोखा सम्मान हो सकता है और कहीं भारतीय टीम को जीत मिली तो यह उनके लिए सोने पर सुहागा वाली बात होगी। भारत का 300वां टेस्ट 1996 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद में खेला गया था। तब अजहर की कप्तानी में भारत ने यह टेस्ट 64 रनों से जीता था। कुंबले ने यहां पहली पारी में दो और दूसरी पारी में 34 रनों पर तीन विकेट लेकर श्रीनाथ (21 पर छह) के साथ दक्षिण अफ्रीका को 105 रनों पर समेटा। भारत की दूसरी पारी 190 रनों पर सिमटी यहां कुंबले ने 30 नाबाद रनों की पारी खेली।

पाक के खिलाफ खेला 200वां टेस्ट, मैच रहा बराबरी पर

India s 500th test, Special match for Anil kumble
अनिल कुंबले और विराट कोहली - फोटो : PTI

टीम इंडिया का 400वां टेस्ट 2006 में वेस्टइंडीज के खिलाफ किंग्स्टन में खेला गया। द्रविड़ की कप्तानी में भारत ने यह टेस्ट 49 रनों से जीता। भारत की पहली पारी 200 रनों पर सिमटी जिसमें 45 रन कुंबले ने बनाए। उन्होंने पहली बारी में 32 पर एक और दूसरी पारी में 78 रनों पर छह विकेट लेकर वेस्टइंडीज को 219 रनों पर समेट टीम को जीत दिलाई।

भारत ने 100वां टेस्ट 1967 में मंसूर अली खान पटौदी की कप्तानी में 1967 में बर्मिंघम में खेला जहां उसके हिस्से में 132 रनों से हार आई थी। यह वह दुर्लभ टेस्ट था जिसमें भारत की स्पिन चौकड़ी बिशन सिंह बेदी, प्रसन्ना, वेंकटरमण और बीएस चंद्रशेखर एक साथ खेले। 200वां टेस्ट भारत ने सुनील गावस्कर की कप्तानी में पाकिस्तान के खिलाफ 1982 में लाहौर में खेला। यह टेस्ट ड्रॉ रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed