फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India retain second spot in ICC World Test Championship rankings 

ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया की बादशाहत कायम, दूसरे स्थान पर बरकरार

Wed, 30 Dec 2020 05:48 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 30 Dec 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
India retain second spot in ICC World Test Championship rankings 
भारतीय टीम - फोटो : social media

भारत ने मेलबर्न टेस्ट जीतकर स्वयं को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के अगले साल होने वाले फाइनल में खेलने की दौड़ में बरकार रखा है। बुधवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार भारत अंक तालिका में दूसरे स्थान पर कायम है। 

विज्ञापन


भारत ने मेलबर्न में आठ विकेट की जीत के साथ 30 अंक हासिल किए। टीम 390 अंक से 72.2 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर बरकरार है। भारत के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में हार और धीमी ओवर गति के लिए जुर्माने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया की टीम शीर्ष पर चल रही है। टीम के 322 अंक से 76.6 प्रतिशत अंक हैं। 
विज्ञापन


बुधवार को पहले टेस्ट में पाकिस्तान पर 101 रन की जीत के साथ न्यूजीलैंड ने तीसरे स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। टीम को इस जीत से 60 अंक मिले और उसके 66.7 प्रतिशत अंक हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीसी ने बुधवार को ट्वीट किया, 'न्यूजीलैंड ने स्वयं को आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेलने की दौड़ में बकरार रखा है।' विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में इंग्लैंड और पाकिस्तान शीर्ष पांच में शामिल हैं। लीग चरण के अंत के बाद प्रतिशत अंकों के आधार पर शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें फाइनल में खेलेंगी। 
 

लीग की प्रत्येक श्रृंखला 120 अंक की होती है। इसी के आधार पर श्रृंखला के प्रत्येक मैच के लिए समान अंक वितरित किए जाते हैं। यह दो टेस्ट की श्रृंखला में प्रत्येक मैच के लिए 60 से पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में प्रत्येक मैच के लिए 24 तक होते हैं। 

भारत अंकों के आधार पर शीर्ष पर है लेकिन आईसीसी ने कोरोना महामारी के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सत्र में व्यवधान के बाद पिछले महीने अंक प्रणाली में संशोधन किया था। अब शीर्ष दो टीमों का फैसला प्रतिशत अंकों के आधार पर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed