फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india red becomes duleep trophy champion beating india blue by 163 runs

वाशिंगटन सुंदर के ऑलराउंड प्रदर्शन से दिलीप ट्रॉफी चैंपियन बनी इंडिया रेड

Fri, 29 Sep 2017 01:37 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Fri, 29 Sep 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
india red becomes duleep trophy champion beating india blue by 163 runs
इंडिया रेड

ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर के शानदार प्रदर्शन की मदद से इंडिया रेड ने गुरुवार को लखनऊ में इंडिया ब्लू को 163 रन से हराकर दिलीप ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। वाशिंगटन सुंदर ने 87 रन देकर छह विकेट लिए। पिछले साल प्रथम श्रेणी में पदार्पण करने वाले खिलाड़ी ने पहली बार दिलीप ट्रॉफी खेलते हुए मैच में 181 रन देकर कुल 11 विकेट लिए। इस स्तर पर उन्होंने पहली बार दस विकेट लिए हैं। गेंदबाजी के अलावा उन्होंने बल्ले से भी 88 और 42 रन का योगदान दिया और मैन ऑफ द मैच के हकदार बने। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: दिलीप ट्रॉफी फाइनल में 17 साल के पृथ्वी शॉ ने किया बड़ा धमाका, पहले भी बनाया था रिकार्ड
विज्ञापन


17 वर्षीय वाशिंगटन सुंदर ने मुंबई के बाएं हाथ के स्पिनर विजय गोहिल (3/102) के साथ मिलकर इंडिया ब्लू को चौथे दिन 48 ओवरों में 229 पर ढेर कर दिया जबकि उसे 393 रन का लक्ष्य मिला था। इससे पहले चौथे दिन इंडिया ब्लू ने इंडिया रेड को 208 रन पर आउट कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडिया रेड ने पहली पारी में पृथ्वी शॉ और दिनेश कार्तिक के शतकों की मदद से 483 रन बनाकर इंडिया ब्लू से 184 रन की बढ़त ली थी। तीसरे दिन के सात विकेट पर 187 रन से आगे खेलने उतरी इंडिया रेड बृहस्पतिवार को दूसरी पारी में जल्द सिमट गई । जब इंडिया ब्लू का स्कोर दो विकेट पर 127 रन था और कप्तान सुरेश रैना 45 और मनोज तिवारी 38 रन पर खेल रहे थे तब तक टीम मैच में थी लेकिन सुंदर ने उन्हें जल्द आउट कर दिया। 

संक्षिप्त स्कोर : इंडिया रेड पहली पारी 483 और 229 ऑलआउट 

इंडिया ब्लू : 299 रन और 229 रन  (भार्गव भट्ट 51, वाशिंगटन सुंदर 6/87, विजय गोहिल 3/102)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed