फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india pull one back with thrilling 10 run victory over pakistan

पाक को 10 रन से हराकर भारत ने सम्मान बचाया

Mon, 07 Jan 2013 12:32 AM IST
नई दिल्ली/हेमंत रस्तोगी
नई दिल्ली/हेमंत रस्तोगी Updated Mon, 07 Jan 2013 12:32 AM IST
विज्ञापन
india pull one back with thrilling 10 run victory over pakistan

सीरीज के लिहाज से यह मुकाबला भले बेजान था लेकिन एक टीम क्लीन स्वीप के इरादे से लड़ रही थी तो दूसरी सम्मान के लिए। जीत आखिर सम्मान की हुई। भारत ने फिरोजशाह कोटला में तीसरे वन-डे में रोमांचक अंदाज में 10 रनों से जीतकर अपनी नाक बचा ली। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ‘मैन ऑफ द मैच’ और नासिर जमशेद ‘मैन ऑफ द सीरीज’ बने।

विज्ञापन


फुल स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन


मैच की शुरुआत के पहले से भारतीय टीम में कुछ अच्छा घटता नहीं दिखाई दे रहा था। यहां तक कि पाकिस्तानी टीम वार्मअप के लिए मैदान पर काफी पहले आ गई लेकिन भारतीय टीम मैच शुरू होने से कुछ देर पहले पहुंची। लेकिन यह सारी खामियां दिल्ली की सर्दी में गायब हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पाकिस्तान एक समय जीत की दहलीज पर थी। 113 रनों पर उसके तीन विकेट गिरे थे लेकिन अगले 14.5 ओवरों में सात पाकिस्तानी बल्लेबाज महज 44 रनों पर पवेलियन लौट गए। प्लास्टिक बैग में गर्म पानी लाकर हाथ गर्म किए जा रहे थे। पहले रवींद्र जडेजा ने कसा स्पैल डाला। उसके बाद इशांत शर्मा और पहला मैच खेल रहे शमी अहमद ने टीम को वापसी करा दी।

लेकिन उनके आड़े मोहम्मद हफीज खड़े थे। 12 गेंदों में 23 रन की जरूरत थी। उन्होंने 49वें ओवर में इशांत पर दो चौके जड़ फिर क्लीन स्वीप की उम्मीदों को जगा दिया। लेकिन, मिड विकेट पर गेंद को उड़ाने के चक्कर में उन्होंने युवराज को कैच दे दिया। इसके बाद खिलाड़ियों ने ऐसा जश्न मनाया मानो वर्ल्ड कप जीत लिया हो।

इससे पहले चेन्नई और कोलकाता के दुर्भाग्य ने भारतीय बल्लेबाजों का पीछा फिरोजशाह कोटला में भी नहीं छोड़ा। वीरेंद्र सहवाग को उनके घर में बाहर बिठा कर अजिंक्य रहाणे को अंदर करने का फैसला रंग नहीं लाया। हाड़ कंपाती सर्दी में सात फुट के मोहम्मद इरफान और जुनैद खान की गेंदों का जवाब भारतीय टॉप आर्डर के पास नहीं था।


इसके बाद इन दोनों की स्विंग पर मैजिक स्पिनर सईद अजमल के तड़के ने भारतीय बल्लेबाजी को तार-तार कर दिया। पूरी टीम 50 ओवर भी नहीं खेल सकी। 43.4 ओवरों में भारतीय टीम 167 रनों पर सिमट गई। मैच शुरू होने से ठीक पहले तक यह माना जा रहा था कि धोनी नहीं खेलेंगे और गंभीर के सिर कप्तानी बंधेगी। यही नहीं इस मैच से सहवाग को बाहर किए जाने की भी उम्मीद नहीं की गई थी।

पाक ने हिसाब चुकाया
पाकिस्तान ने भारत को वन-डे सीरीज में 2-1 से हराकर सात साल में पहली बार द्विपक्षीय सीरीज में जीत हासिल की। साथ ही, पाकिस्तान ने भारत से पिछली दो सीरीज में मिली हार का बदला चुकता किया। 2007-08 में भारत ने अपने घर में पाकिस्तान को पांच वन-डे मैचों की सीरीज में 3-2 से जबकि 2005-06 में पाकिस्तान को उसी के घर में पांच वन-डे मैचों की सीरीज में 4-1 से करारी शिकस्त दी थी।

--200 वां कैच बतौर विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने वन-डे कैरियर का लपका।
--चौथा सबसे कम स्कोर भारत ने डिफेंड कर मैच जीता।
--9वें बल्लेबाज बने धोनी सर्वाधिक छक्के मारने वाले।
--7 साल बाद पाकिस्तान ने भारत को पहली बार द्विपक्षीय सीरीज में हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed