फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india predicted xi take on bangladesh in nidahas trophy final

Nidahas Trophy: इन 11 खिलाड़ियों के भरोसे फाइनल में बांग्लादेशी शेरों से निपटेगी 'रोहित एंड कंपनी'

Sun, 18 Mar 2018 01:29 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 18 Mar 2018 01:29 PM IST
विज्ञापन
india predicted xi take on bangladesh in nidahas trophy final
टीम इंडिया - फोटो : BCCI

टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच निदाहास टी-20 सीरीज का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच होने वाले फाइनल मैच में रोहित एंड कंपनी का पलड़ा ज्यादा भारी लग रहा है। बांग्लादेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को हल्के में लेना टीम इंडिया को भारी पड़ सकता है। सेमीफाइनल में मेजबान श्रीलंका को हराकर बांग्लादेश ने टीम इंडिया को फाइनल के लिए कड़ी चुनौती दे डाली है। हालांकि पिछले आठ टी-20 मुकाबलों में बांग्लादेश टीम इंडिया से कोई मैच नहीं जीता है।

विज्ञापन


टीम इंडिया शुरुआती मैच में श्रीलंका से हारने के बाद लगातार तीन मैच जीत चुकी है। रोहित शर्मा और शिखर धवन की भारतीय सलामी जोड़ी टीम को सधी हुई शुरुआत दे रही है। धवन अब तक इस टूर्नामेंट में 200 से ज्यादा रन कर चुके हैं। जबकि रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के ही खिलाफ अंतिम ग्रुप मैच में 61 गेंदों पर 89 रन बनाए थे। दोनों टीमों में किसी के पास टी-20 प्रारूप का सुरेश रैना जितना अनुभव नहीं है। ऐसे में यह देखना रोचक रहेगा कि बांग्लादेश के खिलाफ फाइनल में किन-किन खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाया जाएगा।
विज्ञापन


बांग्लादेश के खिलाफ फाइनल मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा के साथ बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन पारी की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं तीसरे स्थान पर बल्लेबाजी करने वाले सुरेश रैना केएल राहुल के साथ मिडल ऑर्डर को मजबूती दे सकते हैं। केएल राहुल को पहले दो मैचों में मौका नहीं दिया गया था। तीसरे मैच में वह खेले जरूर लेकिन उन्हें बल्लेबाजी करने का अवसर नहीं मिला। ऐसे में फाइनल मैच में रोहित शर्मा उन्हें टीम में जगह दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

india predicted xi take on bangladesh in nidahas trophy final
bangladesh cricket team

कप्तान रोहित शर्मा का भरोसा जीतने के बाद मिडल ऑर्डर के एक और बल्लेबाज मनीष पांडे का भी फाइनल में खेलना तय माना जा रहा है। वहीं कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जगह टीम में जगह बनाने वाले दिनेश कार्तिक पहले दो मैचों में खास प्रभाव नहीं डाल पाए, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ तीसरे मैच में उन्होंने शानदार 39 रन की पारी खेली थी।

वहीं ऑलराउंडर गेंदबाज विजय शंकर और वॉशिंगटन सुंदर ने इस टूर्नामेंट में काफी प्रभावित किया है। विजय शंकर बेशक ज्यादा विकेट लेने में कामयाब नहीं हो पाए और न हीं उन्हें बल्लेबाजी करने का अवसर मिल पाया है। वहीं सुंदर इस टूर्नामेंट में अब तक के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। ऐसे में इन दोनों ही खिलाड़ियों को फाइनल में खेलने का मौका मिल सकता है। युजवेंद्र चहल के साथ ये दोनों खिलाड़ी मिडल ओवर्स में गेंदबाजी करते नजर आ सकते हैं। धीमी पिच पर अक्षर पटेल या दीपक हुड्डा को अतिरिक्त स्पिन ऑलराउंडर के रूप में आजमाया जा सकता है।

इसके अलावा तेज गेंदबाजों शार्दुल ठाकुर को मौका मिल सकता है, तो वहीं पिछले लीग मैच में बांग्लादेश के खिलाफ खेलने वाले मोहम्मद सिराज को बाहर बैठाया जा सकता है। जयदेव उनाडकट की जगह उन्हें टीम में लाया गया था, लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ उनका चौथा ओवर काफी महंगा होने की वजह से कप्तान रोहित शायद ही उन पर भरोसा दिखाएं। ऐसे में उनाडकट की फिर से टीम में वापसी हो सकती है।

india predicted xi take on bangladesh in nidahas trophy final
टीम इंडिया

टीमें इस प्रकार हैं
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक, मनीष पांडेय, जयदेव उनादकट, युजवेंद्र चहल, विजय शंकर, शार्दुल ठाकुर, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, लोकेश राहुल, अक्षर पटेल, दीपक हुड्डा और मोहम्मद सिराज।

बांग्लादेश: शाकिब अल हसन (कप्तान), मुशफिकुर रहीम, तमीम इकबाल, महमुदुल्लाह, रूबेल हुसैन, साबिर रहमान, सौम्य सरकार, नजमुल हसन, लिटन दास, तस्कीन अहमद, मुस्ताफिजुर रहमान, मेहदी हसन, इमरूल कयास, अरिफुल हक, नुरूल हसन, अबु हैदर रोनी और अबु जायेद। 
 
मैच का समय 
शाम : 7.00 बजे

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed