{"_id":"6e630042-58af-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"india-pakistan-third-odi-was-fix-said-paul-nixon","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिक्स था भारत-पाकिस्तान तीसरा वनडे?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
फिक्स था भारत-पाकिस्तान तीसरा वनडे?
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 07 Jan 2013 03:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और पाकिस्तान के बीच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में खेला गया तीसरा वनडे मैच फिक्सिंग में फंसता नजर आ रहा है। इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर पॉल निक्सन ने इस मैच में पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर फिक्सिंग का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि यह मैच भारत पाकिस्तान से 10 रन से जीत गया था।
विज्ञापन
निक्सन ने ट्विटर पर लिखा है कि मामूली से लक्ष्य का पीछा कर रही पाकिस्तानी टीम ने अंतिम ओवरों में जान-बूझ कर अपने विकेट गंवाए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के अंतिम 6 विकेट सिर्फ 38 रनों पर गिर गए। पाकिस्तान यह मैच अपने हाथों ही गंवा रहा था। उन्होंने कहा कि यह मैच एक मैच नहीं, बल्कि मजाक बन गया।
विज्ञापन
निक्सन ने अपने ट्वीट में कहा कि क्या कोई बल्लेबाज लेग स्लिप पर खिलाड़ी खड़ा होने के बावजूद स्वीप शॉट खेलेगा? मो. हफीज ने ऐसा किया, हो सकता है कि उन्हें यह शॉट खेलने के लिए किसी बुकी ने कहा होगा। निक्सन ने कहा कि पाकिस्तानी टीम इस सीरीज को पहले ही जीत चुकी थी, इसलिए उसे पता था कि अंतिम मैच फिक्स करने पर उसके खिलाड़ियों पर सवाल नहीं उठेगा।
विज्ञापन
फिक्सिंग से घिरा पाकिस्तान
ऐसा पहली बार नहीं है, जब पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर मैच फिक्सिंग के आरोप लगे हैं। इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट्ट, तेज गेंदबाज मो. आसिफ और मो. आमिर मैच फिक्सिंग के आरोपों में फंस चुके हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कैच छोड़ने के लिए विकेटकीपर कामरान अकमल पर भी फिक्सिंग का आरोप लगा था। स्पॉट फिक्सिंग के मामले में ही पाकिस्तानी गेंदबाज दानिश कनेरिया पर ईसीबी ने आजीवन प्रतिबंध लगाया था। भारत और पाकिस्तान के बीच 2011 में खेले गए वर्ल्डकप के सेमीफाइनल मैच पर भी फिक्सिंग के आरोप लगे थे। इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया था। इंग्लैंड के एक लेखक ने दावा किया था कि यह मैच फिक्स था।