फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india pakistan ready to odi matches

अब वन-डे में दो-दो हाथ को तैयार

Sat, 29 Dec 2012 10:52 PM IST
चेन्नई/एजेंसी
चेन्नई/एजेंसी Updated Sat, 29 Dec 2012 10:52 PM IST
विज्ञापन
india pakistan ready to odi matches

पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे ट्वंटी-20 मैच में मिली शानदार जीत के बाद भारतीय टीम रविवार को पहले वन-डे मुकाबले में नए जोश और आत्मविश्वास से लबरेज होकर मैदान पर उतरेगी। तीन मैचों की इस सीरीज के इस पहले मुकाबले को जीतकर भारतीय टीम साल 2012 का समापन भी जीत के साथ करना चाहेगी। यह मैच चेन्नई के एमए चिंदबरम स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां दोनों टीमें 1997 के बाद पहली बार भिड़ेंगी।

विज्ञापन


दोनों टीमें इस मैदान पर अभी तक सिर्फ एक बार भिड़ी हैं और इसमें जीत पाकिस्तान की हुई थी। यदि आंकड़ों पर गौर करे तो पाकिस्तान का पलड़ा हमेशा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 121 मैच हुए हैं जिसमें भारत ने 48 जीते और 69 हारे है जबकि चार मैच बेनतीजा रहे। हाल ही में सचिन तेंदुलकर के वन-डे क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भारतीय टीम एक नए युग की शुरुआत करेगी। टी-20 टीम से बाहर रहे ओपनर वीरेंद्र सहवाग वन-डे टीम में लौटे हैं।

विज्ञापन


गौतम गंभीर और सहवाग पर टीम को बड़ी शुरुआत देने की जिम्मेदारी होगी। दूसरी ओर, ट्वंटी-20 सीरीज में भारतीय टीम को कड़ी टक्र देने वाली युवा पाकिस्तानी टीम भी बुलंद हौसलों के साथ मैदान में उतरेगी। वन-डे में पाकिस्तान टीम की कमान मिस्बाह उल हक के पास है। मिस्बाह की कोशिश रहेगी कि वह टी-20 टीम के कप्तान मोहम्मद हफीज की तरह बल्लेबाजी और कप्तानी में अपनी छाप छोड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच पर बारिश का साया

चेन्नई में होने वाले भारत और पाकिस्तान के बीच पहले वन-डे मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। शुक्रवार रात से हो रही तेज बारिश के कारण शनिवार को दोनों ही टीमों को अपना अभ्यास सत्र रद्द करना पड़ा। रविवार को भी यहां तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है।

चप्पे-चप्पे पर होगी कड़ी सुरक्षा
भारत-पाक के बीच पहला वन-डे मैच कड़ी सुरक्षा के बीच खेला जाएगा। तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन (टीएनसीए) के मुताबिक इस मैच के लिए करीब 7,500 पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए लगाए गए है। साथ ही, टीएनसीए ने कहा कि इस मैच के सभी टिकट बिक चुके हैं।


इरफान और मलिक पाक वन-डे टीम में
भारत के खिलाफ दो ट्वंटी-20 मैचों की सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान और आलराउंडर शोएब मलिक को आगामी तीन वन-डे मैचों की सीरीज के लिए भी पाकिस्तान टीम में शामिल कर लिया गया है। पीसीबी ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि राष्ट्रीय चयन समिति ने पाक टीम प्रबंधन का आग्रह स्वीकार करते हुए इरफान और मलिक को वन-डे टीम में शामिल करने की अनुमति दे दी है। लेकिन पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी चयनकर्ताओं को प्रभावित करने में विफल रहे और वह टी-20 टीम में शामिल अन्य खिलाड़ियों के साथ स्वदेश लौट जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed