{"_id":"5f23cef34dcdf6055022de53","slug":"india-pacers-will-not-be-as-effective-as-neil-wagner-in-bowling-bouncers-says-matthew-wade","type":"story","status":"publish","title_hn":"AUSvIND: टीम इंडिया की पेस बैटरी को हल्के में ले रहा यह कंगारू","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUSvIND: टीम इंडिया की पेस बैटरी को हल्के में ले रहा यह कंगारू
Fri, 31 Jul 2020 01:27 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 31 Jul 2020 01:27 PM IST
सार
वेड का कहना है कि, 'मैदान पर विराट को देखिए। वह जीत के इरादे से ही उतरता है और सभी में जोश भरता है। यह बहुत बड़ी चुनौती होगी।'
विज्ञापन
शमी-बुमराह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर मैथ्यू वेड का मानना है कि आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत का मजबूत तेज आक्रमण बाउंसर फेंकने वाले न्यूजीलैंड के नील वेगनेर की तरह प्रभावी नहीं होगा। वेगनेर ने पिछले सत्र में टेस्ट सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर बाउंसर्स की बौछार कर दी थी, उन्होंने स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर और मार्नस लाबुशेन को मिलाकर दस बार आउट किया।
विज्ञापन
भारतीय टीम को साल के आखिर में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है। वेड ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा, 'टीमें कोशिश कर सकती हैं लेकिन मुझे नहीं लगता कि वे कामयाब होंगी। मुझे नहीं लगता कि किसी ने उतने बाउंसर डाले होंगे जितने वेगनेर ने और वह भी लगातार। उसने विकेट भी चटकाए। भारतीय गेंदबाज भी कोशिश करेंगे, लेकिन मुझे नहीं लगता कि वे उतने प्रभावी होंगे। वेगनेर के पास अनुभव है। मैने ऐसा गेंदबाज नहीं देखा जो बाउंसर इतने सटीक डालता हो।'
विज्ञापन
वेड ने कहा कि विराट कोहली की टीम के खिलाफ सीरीज टिम पेन की टीम के लिए सबसे कठिन चुनौतियों में से एक होगी। उन्होंने कहा, 'हर किसी को इसका इंतजार है, इसके लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। भारतीय टीम आक्रामक है और काफी कठिन चुनौती पेश करती है।'
विज्ञापन