फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India pacer Khaleel Ahmed signed a deal with English County Championship team to play One-Day Cup

Khaleel Ahmed: अब काउंटी क्रिकेट में दम दिखाएंगे भारतीय तेज गेंदबाज खलील अहमद, इस टीम के साथ किया करार

Sun, 29 Jun 2025 09:51 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 29 Jun 2025 09:51 AM IST
सार

एसेक्स की टीम काउंटी चैंपियनशिप के डिविजन एक में आठ मैचों में एक जीत के साथ आठवें स्थान पर है। खलील से पहले भी कई भारतीय क्रिकेटर काउंटी चैंपियनशिप में खेलने के लिए करार कर चुके हैं।

विज्ञापन
India pacer Khaleel Ahmed signed a deal with English County Championship team to play One-Day Cup
खलील अहमद - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज खलील अहमद अब काउंटी क्रिकेट में खेलते नजर आएंगे। उन्होंने एसेक्स के साथ करार किया है और वह इंग्लिश काउंटी चैंपियनशिप के शेष मैच और वनडे कप टूर्नामेंट में खेलेंगे। खलील ने भारत के लिए 11 वनडे और 18 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। वह एसेक्स के लिए यार्कशायर के खिलाफ अगले मैच के लिए उपलब्ध होंगे। 
विज्ञापन

एसेक्स के साथ जुड़कर उत्सुक हैं खलील 
27 वर्षीय खलील छह प्रथम श्रेणी और आठ लिस्ट ए मुकाबला खेलेंगे। खलील ने कहा, मैं एसेक्स के साथ करार करके रोमांचित हूं। मैंने क्लब के समृद्ध इतिहास के बारे में बहुत कुछ सुना है और मैं इसका हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं और तत्काल प्रभाव डालने की कोशिश करूंगा। मैं चेम्सफोर्ड में खेलने, एसेक्स सदस्यों और प्रशंसकों से मिलने और ऐसा प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक हूं जिस पर वे गर्व कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत ए टीम में थे शामिल 
खलील हाल ही में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेले गए अनौपचारिक टेस्ट मैच के लिए भारत ए टीम में शामिल थे और उन्होंने 19 ओवर में चार विकेट लिए थे। खलील ने जेम्स रेव, जॉर्ज हिल, क्रिस वोक्स और जॉर्डन कोक्स को अपना शिकार बनाया था। खलील के टीम का हिस्सा बनने पर एसेक्स के क्रिकेट निदेशक क्रिस सिलवरवुड ने कहा, हम खलील को क्लब में शामिल करके बहुत खुश हैं। हम भारत ए के लिए उनके प्रदर्शन से प्रभावित हैं और हमारा दृढ़ विश्वास है कि वह हमारे पहले से ही बहुत मजबूत सीम अटैक को और मजबूत कर सकते हैं।
विज्ञापन

अन्य भारतीय भी कर चुके हैं करार 
एसेक्स की टीम काउंटी चैंपियनशिप के डिविजन एक में आठ मैचों में एक जीत के साथ आठवें स्थान पर है। खलील से पहले भी कई भारतीय क्रिकेटर काउंटी चैंपियनशिप में खेलने के लिए करार कर चुके हैं। ईशान किशन (नॉटिंघमशायर), तिलक वर्मा (हैम्पशायर), ऋतुराज गायकवाड़ (यार्कशायर) और युजवेंद्र चहल (नॉर्थम्पटनशायर) अन्य भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए करार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed