{"_id":"cfc184810b92ffdddac516b81d8075ed","slug":"india-made-only-27-runs-last-5-over-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरी 5 ओवरों में भारत ने बनाए सबसे कम रन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आखिरी 5 ओवरों में भारत ने बनाए सबसे कम रन
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 15 Feb 2015 02:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईसीसी वर्ल्ड कप 2015 में अभी तक हुए मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों से भारत पिछड़ गया है। वर्ल्ड कप 2015 के चौथे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने अंतिम पांच ओवर में इस टूर्नामेंट में सबसे कम रन बनाए।
विज्ञापन
भारत ने 45 ओवर तक अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 273 रन बनाए थे। पर अंतिम पांच ओवर में टीम इंडिया सिर्फ 27 रन ही बना सकी। अंतिम पांच ओवर में भारत ने बहुत ही ढीली बल्लेबाजी की। लगातार विकेट गवाते रही भारतीय टीम ने 50 ओवर में 300 रन बना सकी। अंतिम पांच ओवर में सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धौनी, अजिंक्य राहाणे, रवींद्र जडेजा ने अपने विकेट गंवा दिए थे।
विज्ञापन
जब तक क्रीज पर विराट कोहली और सुरेश रैना बल्लेबाजी कर रहे थे। भारत की रनों की रफ्तार लगातार बढ़ रही थी। एक समय लग रहा था। भारत का स्कोर 325 तक पहुंच सकता है। पर अचानक बिखरी बल्लेबाजी से टीम अपना लक्ष्य नहीं पा सकी।
विज्ञापन
अभी तक वर्ल्ड कप क्रिकेट 2015 में पहले बल्लेबाजी करते हुए अंतिम पांच ओवर में न्यूजीलैंड ने 61, आस्ट्रेलिया ने 61 और दक्षिण अफ्रीका ने 96 रन बनाए थे। वहीं पहले बल्लेबाजी करने वाली तीनों टीमों ने अभी तक जीत दर्ज की है। क्या भारत भी यह मैच जीत पाएगा?