फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india holds third position in t20 ranking

टी-20 रैंकिंग में भारत तीसरे नंबर पर कायम

Thu, 07 Feb 2013 09:25 PM IST
दुबई/एजेंसी
दुबई/एजेंसी Updated Thu, 07 Feb 2013 09:25 PM IST
विज्ञापन
india holds third position in t20 ranking

आईसीसी द्वारा जारी ताजा ट्वंटी-20 रैंकिंग में भारत ने अपना तीसरा स्थान कायम रखा है। भारत के 119 अंक हैं। श्रीलंका 131 अंकों के साथ शीर्ष पर है जबकि वर्ल्ड चैंपियन वेस्ट इंडीज की टीम 122 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। बल्लेबाजों की रैंकिंग में विराट कोहली भी अपना छठा स्थान बचाने में सफल रहे हैं जबकि सुरेश रैना भी नौवें स्थान पर बने हुए हैं।

विज्ञापन


शीर्ष 20 में शामिल अन्य भारतीय बल्लेबाजों में युवराज सिंह 13वें और गौतम गंभीर 17वें स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैंडन मैककुलम पहले, वेस्ट इंडीज के ओपनर क्रिस गेल दूसरे, श्रीलंका के महेला जयवर्धने तीसरे और आस्ट्रेलिया के शेन वाटसन चौथे स्थान पर हैं।
विज्ञापन


गेंदबाजों में आर अश्विन भारतीयों में सबसे ऊपर 16वें स्थान पर हैं। इस सूची में पाकिस्तान के सईद अजमल पहले, श्रीलंका के अजंता मेंडिस दूसरे और ग्रीम स्वान तीसरे स्थान पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed