फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India faced a big blow as batter Suryakumar Yadav suffered a hand injury before Duleep Trophy updates

Team India: बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारत की बढ़ी चिंता, यह स्टार बल्लेबाज हुआ चोटिल

Sat, 31 Aug 2024 10:27 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 31 Aug 2024 10:27 AM IST
सार

भारत ने इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच की सीरीज खेली थी और अब वह छह महीने के लंबे अंतराल के बाद खेल के सबसे बड़े प्रारूप में हिस्सा लेगा। इस सीरीज से पहले ही हालांकि, सूर्यकुमार यादव की चोट ने भारत की चिंता बढ़ा दी है जो टेस्ट में वापसी करने के लिए उत्सुक हैं।

विज्ञापन
India faced a big blow as batter Suryakumar Yadav suffered a hand injury before Duleep Trophy updates
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ सितंबर में दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज का पहला मुकाबला 19 सितंबर से चेन्नई में होगा। भारतीय खिलाड़ी श्रीलंका के खिलाफ जुलाई-अगस्त में खेली गई सीमित ओवरों की सीरीज के बाद से ब्रेक पर चल रहे हैं। भारत ने इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच की सीरीज खेली थी और अब वह छह महीने के लंबे अंतराल के बाद खेल के सबसे बड़े प्रारूप में हिस्सा लेगा। इस सीरीज से पहले ही हालांकि, सूर्यकुमार यादव की चोट ने भारत की चिंता बढ़ा दी है जो टेस्ट में वापसी करने के लिए उत्सुक हैं। 
विज्ञापन

भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपने करियर में अब तक सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला है, लेकिन उन्होंने भारत के लिए लंबे प्रारूप में खेलने की इच्छा जाहिर की थी। सूर्यकुमार फिलहाल मुंबई के लिए बुची बाबू टूर्नामेंट में खेल रहे थे और उनका नाम पांच सितंबर से शुरू हो रही दलीप ट्रॉफी में भी शामिल है। हालांकि, तमिलनाडु के खिलाफ मैच के दौरान उनके हाथ में चोट लग गई। ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, सूर्यकुमार को फील्डिंग करते वक्त चोट लगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

दलीप ट्रॉफी में शामिल होने को लेकर स्पष्टता नहीं 
दलीप ट्रॉफी में सूर्यकुमार के शामिल होने को लेकर अभी कोई स्पष्टता नहीं मिली है। हालांकि, यह भी तय नहीं है कि उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मौका मिलेगा या नहीं। सूर्यकुमार ने फरवरी 2023 में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर टेस्ट से भारत के लिए टेस्ट में डेब्यू किया था। हालांकि, चोट के कारण वह बाद में पूरी सीरीज से बाहर हो गए थे। 
विज्ञापन

टेस्ट क्रिकेट को सूर्यकुमार ने बताया था प्राथमिकता
सूर्यकुमार ने कहा था, लाल गेंद का क्रिकेट हमेशा से मेरी प्राथमिकता रही है। जब मैं मुंबई के मैदानों में बड़ा हुआ और बहुत सारे स्थानीय क्रिकेट खेले, तो मैंने लाल चेरी के साथ खेलना शुरू कर दिया। सबसे लंबे प्रारूप के लिए प्यार वहीं से शुरू हुआ और हमेशा रहा है। मैंने 10 साल से भी अधिक समय से कई प्रथम श्रेणी मैचों में हिस्सा लिया है और मैं अब भी इस प्रारूप में खेलने का लुत्फ उठाता हूं। इसके बारे में कोई सवाल ही नहीं है और इसलिए मैं दलीप ट्रॉफी से पहले बुची बाबू टूर्नामेंट खेलने आया। 

सूर्यकुमार का टेस्ट में वापसी का लक्ष्य
इस 33 वर्षीय बल्लेबाज को उम्मीद है कि वह टेस्ट क्रिकेट में वापसी करेंगे और उनका मानना है कि घरेलू क्रिकेट खेलने से उनके लिए दरवाजे खुल सकते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा मुंबई के लिए खेलने का मौका तलाशता रहूंगा, भले ही यह प्रथम श्रेणी हो या बुची बाबू जैसा टूर्नामेंट। कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पहले भी इस प्रतियोगिता में खेल चुके हैं और आगे भी देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।' भारतीय खिलाड़ियों के लिए आगामी घरेलू सीजन महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि भारतीय टीम को दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश की मेजबानी करनी है। इसके बाद आने वाले महीनों में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed