फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india beat england by 5 wicket in first t20 match

युवी के कमाल से इंडिया का धमाल

Fri, 21 Dec 2012 12:37 AM IST
पुणे/एजेंसी
पुणे/एजेंसी Updated Fri, 21 Dec 2012 12:37 AM IST
विज्ञापन
india beat england by 5 wicket in first t20 match
टेस्ट सीरीज में मिली शर्मनाक शिकस्त के बाद भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पहला ट्वंटी-20 मैच पांच विकेट से जीतकर आखिरकार भारतीय प्रशंसकों को खुश होने का मौका दिया। भारतीय टीम की जीत के नायक युवराज सिंह रहे जो आलराउंड प्रदर्शन के साथ ‘मैन ऑफ द मैच’ बने। युवराज ने 21 गेंद पर दो चौके और तीन छक्कों के साथ 38 रन की पारी के अलावा चार ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट भी चटकाए।
विज्ञापन


इंग्लैंड ने छह विकेट पर 157 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने 17.5 ओवर में पांच विकेट पर 158 रन बनाकर आसानी से मैच जीत लिया। ओपनर गौतम गंभीर (16) और अजिंक्य रहाणे (19) ने पहले विकेट के लिए 4.3 ओवर में 42 रन जोड़कर तेज शुरुआत दी। विराट कोहली (21) और युवराज सिंह (38) ने तीसरे विकेट के लिए पांच ओवर में 49 रन जोड़कर भारतीय टीम की राह आसान बनाई। सुरेश रैना 19 गेंद पर एक चौके और एक छक्के के साथ 26 रन बनाकर रन आउट हुए। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 21 गेंद पर दो चौकों के साथ नाबाद 24 रन बनाकर भारत को जीत का स्वाद चखाया।
विज्ञापन


इससे पहले, भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दूसरे ही ओवर में स्पिनर आर अश्विन ने ओपनर माइकल लंब (01) को पेवेलियन भेज दिया। लेकिन एलेक्स हेल्स ने दूसरे विकेट के लिए ल्यूक राइट के साथ सात ओवर में 68 रन जोड़े। हेल्स ने 35 गेंद पर सात चौके और दो छक्कों की बदौलत 56 जबकि राइट 21 गेंद में तीन चौके और एक छक्के के साथ 34 रन बनाकर आउट हुए। दोनों को युवराज ने पेवेलियन की राह दिखाई। आखिरी ओवरों में समित पटेल ने 22 गेंद में एक चौके और एक छक्के के साथ 24 रन बनाए जबकि जोस बटलर 21 गेंद में तीन छक्कों के साथ 33 रन बनाकर नाबाद रहे। मीडियम पेसर अशोक डिंडा ने दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेंदबाजों पर दवाब था। युवराज शानदार रहे और उन्होंने सही समय पर  अच्छी गेंदबाजी की। जब इंग्लैंड ने तेज शुरुआत की तो मैं थोड़ा चिंतित हो गया था। टी-20 में हमने पहले भी अच्छा प्रदर्शन किया है। इस जीत से आत्मविश्वास बढ़ा है।
-धोनी, कप्तान, भारत


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed