फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Cricket World Cup squad to be announced at 3 pm on Monday

टीम इंडिया की विश्व कप अभियान के लिए सोमवार का दिन खास, जल्द उठेगा पर्दा

Sat, 13 Apr 2019 06:23 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sat, 13 Apr 2019 06:23 PM IST
सार

  • 30 मई से शुरू होने जा रहा विश्व कप 2019
  • नंबर चार का खिलाड़ी अब तक तय नहीं
  • भारत 5 जून को खेलेगा अपना पहला मैच
  • दक्षिण अफ्रीका से होगा पहला मुकाबला

विज्ञापन
India Cricket World Cup squad to be announced at 3 pm on Monday
team india

विस्तार

विश्व कप 2019 का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। 30 मई से इंग्लैंड-वेल्स में होने वाले क्रिकेट के इस महाकुंभ के लिए भारतीय टीम की घोषणा 15 अप्रैल (सोमवार) को दोपहर 3 बजे होगी। इस दिन साफ हो जाएगा कि भारतीय टीम विश्व कप के लिए किन-किन खिलाड़ियं को चुनती है। इस मामले में बीसीसीआई ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि दोपहर तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की जाएगी। 

विज्ञापन


बीसीसीआई की अखिल भारतीय सीनियर सिलेक्शन कमिटी इस कॉन्फ्रेंस से पहले टीम चयन के लिए मुंबई में बैठक करेगी, जिसमें विश्व कप में चयनित होने वाले खिलाड़ियों पर गहन विचार-विमर्श होगा। आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 30 मई से इंग्लैंड और वेल्स में आयोजित होगा और यह टूर्नमेंट 14 जुलाई तक खेला जाएगा। 
विज्ञापन


महत्वपूर्ण है कि इस मीटिंग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और मुख्य कोच रवि शास्त्री हिस्सा नहीं लेंगे। अमूमन भारतीय टीम के हर बड़े दौरे से पहले टीम चयन के बाद भारतीय कप्तान और कोच प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं। विश्व कप में टीम इंडिया के स्वरूप पर बात करें, तो टीम में खिलाड़ियों के नाम सिलेक्शन कमिटी के साथ-साथ कप्तान और कोच की नजर में लगभग साफ ही हैं। टीम में एक-दो स्थानों को लेकर थोड़ी बहुत पशोपेश है, जिसकी तस्वीर 15 अप्रैल को साफ हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विराट कोहली की अगुवाई वाली यह टीम फिलहाल इंडियन टी-20 लीग के 12वें सीजन में व्यस्त हैं। विश्व कप खेलने वाली भारतीय टीम लगभग तय है। सिर्फ कुछ पायदान पर संदेह की स्थिति है। टीम मैनेजमेंट और खुद कप्तान विराट कोहली कई बार इस बात को खुले मंच से कह चुके हैं। नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए टीम इंडिया को अब तक एक योग्य बल्लेबाज नहीं मिल पाया है। हालांकि IPL 2019 का प्रदर्शन विश्व कप स्क्वॉड को प्रभावित नहीं करेगा यह बात भी कोहली पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं।

विश्व कप के दिशा निर्देश के मुताबिक प्रत्येक टीम को 23 अप्रैल से पहले अपना तय स्क्वॉड भेजना है। टीमों को अगर अपनी 15 सदस्यीय टीम में किसी प्रकार का बदलाव करना है तो टूर्नामेंट की शुरुआत से एक सप्ताह पहले ही इस बारे में बताना होगा। इसके बाद आईसीसी की इवेंट तकनीकी समिति इन बदलावों को स्वीकृति देती है तभी ये परिवर्तन हो सकेंगे।

माना जा रहा है कि सिलेक्शन कमिटी को विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक और ऑलराउडंर विजय शंकर के नामों पर माथापच्ची करनी पड़ सकती है। बाकी की तस्वीर लगभग तय हैं। बीसीसीआई द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस कॉन्फ्रेंस में खिलाड़ियों के नामों की घोषणा के दौरान बीसीसीआई के सचिव अमिताभ चौधरी और सिलेक्शन कमिटी के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। 

बता दें इस बार विश्व कप राउंड रॉबिन तरीके से खेला जाएगा। यानी हर टीम बाकी सब टीमों से मैच खेलेगी और राउंड रॉबिन के बाद चोटी की चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगीं। इस टूर्नमेंट में भारतीय टीम 5 मई को साउथ अफ्रीका के खिलाफ साउथहैम्पटन से अपने अभियान की शुरुआत करेगी, जबकि 9 जुलाई को टीम इंडिया श्री लंका के खिलाफ हेंडिग्ले में अपना अंतिम (9वां मैच) रांउड रॉबिन मैच खेलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed