फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India coach Ravi Shastri says cricket should be last amid coronavirus outbreak

coronavirus: रवि शास्त्री बोले- मौजूदा वक्त क्रिकेट के बारे में सोचने का नहीं, विराट को बताया 'बॉस'

Sat, 28 Mar 2020 11:02 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 28 Mar 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
India coach Ravi Shastri says cricket should be last amid coronavirus outbreak
कोरोना वायरस पर रवि शास्त्री - फोटो : ट्विटर

भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि कोविड-19 के कारण पूरी दुनिया मानों रुक जाने से भारतीय टीम को मिला यह विश्राम 'स्वागत योग्य' है, जिसने पिछले साल मई में विश्व कप के बाद से महज 10-11 दिन घर पर बिताए हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण दुनिया भर में सारे खेल बंद हैं।

विज्ञापन


शास्त्री ने कहा, 'यह विश्राम बुरा नहीं है क्योंकि न्यूजीलैंड दौरे के आखिर में थकान हावी होने लगी थी। शारीरिक और मानसिक थकान और चोटें।' वह स्काय स्पोटर्स पॉडकास्टपर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल आर्थटन, नासिर हुसैन और रॉब की से बात कर रहे थे। शास्त्री ने कहा कि खिलाड़ी इस समय का इस्तेमाल तरोताजा होने के लिए कर सकते हैं।
विज्ञापन


शास्त्री ने कहा, 'पिछले दस महीने में हमने काफी क्रिकेट खेला है, जिसकी थकान अब दिखने लगी थी। मैं और सहयोगी स्टाफ के कुछ सदस्य इंग्लैंड में विश्व कप के लिए 23 मई को निकले थे और अब तक 10 या 11 दिन ही घर पर रुक सके हैं। कुछ खिलाड़ी तीनों प्रारूप खेल रहे हैं तो आप समझ सकते हैं कि वे कितने थके होंगे। टेस्ट से टी-20 क्रिकेट के अनुकूल खुद को ढालना और इतनी यात्रा करना आसान नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

India coach Ravi Shastri says cricket should be last amid coronavirus outbreak
विराट कोहली और रवि शास्त्री - फोटो : ट्विटर

रवि शास्त्री ने विराट कोहली को भारतीय क्रिकेट का ‘बॉस’ बताते हुए कहा कि सहयोगी स्टाफ कप्तान का बोझ कम करने के लिए है। शास्त्री ने कहा, ‘मेरा हमेशा से मानना रहा है कि कप्तान ही बॉस है। कोचिंग स्टाफ का काम खिलाड़ियों को सकारात्मक और बेखौफ क्रिकेट खेलने के लिए तैयार करना है।’

57 वर्षीय शास्त्री स्काई स्पोर्ट्स पॉडकास्ट पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल आर्थटन, नासिर हुसैन और रॉब की से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘कप्तान मोर्चे से अगुआई करता है। हम उनका बोझ कम करते हैं लेकिन मैदान पर काम उसी का होता है। वही लय बनाता है और बनाये रखने में मदद करता है।’

तीन साल पहले भारत के कोच बने शास्त्री ने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारत के शीर्ष पर पहुंचने का श्रेय कोहली को दिया। उन्होंने कहा, ‘जब आप फिटनेस की बात करते हैं तो नेतृत्व ऊपर से होता है और वहां विराट हैं। उनका मानना है कि अगर उन्हें खेलना है तो दुनिया का सबसे फिट खिलाड़ी बनना है और हर हालात में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है। वह फिटनेस पर काफी मेहनत करते हैं।’

उन्होंने कहा, ‘सिर्फ अभ्यास की ही बात नहीं है बल्कि खानपान को लेकर भी वह काफी बलिदान देते हैं। एक दिन आकर विराट मुझसे बोले कि अब वह शाकाहारी हो गए हैं। अब वह इस तरह के मानदंड बनाते हैं तो दूसरों को प्रेरणा मिलती ही है।’

India coach Ravi Shastri says cricket should be last amid coronavirus outbreak
रवि शास्त्री और विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

विश्व कप के बाद भारतीय टीम वेस्टइंडीज गई और लंबी घरेलू सीरीज साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी खेली। इसके बाद न्यूजीलैंड का पूरा दौरा किया। भारत में इस समय 21 दिन का लॉकडाउन है और शास्त्री ने कहा कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज रद्द होने के बाद उनके खिलाड़ियों को अनुमान हो गया था कि ऐसा कुछ होगा।

उन्होंने कहा, 'दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दौरान यात्रा में होने के कारण हमें लग गया था कि ऐसा कुछ होगा। बीमारी उसी समय फैलना शुरू हुई थी। दूसरा वन-डे रद्द होने के बाद हम समझ गए कि लॉकडाउन जरूरी है।'

उन्होंने कहा, 'जब हम न्यूजीलैंड से लौटे तो शुक्र है कि हम सही समय पर लौट गए। उस समय वहां दो ही मामले थे लेकिन अब 300 हैं । वह हवाई अड्डे पर स्क्रीनिंग और जांच का पहला दिन था।'

शास्त्री ने कहा, 'ऐसे समय में हम सभी का फर्ज है कि लोगों को जागरूक बनाएं। क्रिकेट इस समय दिमाग मे होना भी नहीं चाहिए। विराट ने संदेश दिया है, दूसरे भी दे रहे हैं। उन्हें पता है कि मामला गंभीर है और अभी क्रिकेट जरूरी नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed