फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India climb to third in ICC women T20 team rankings

आईसीसी महिला टी-20 टीम रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंचा भारत 

Fri, 02 Oct 2020 04:18 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 02 Oct 2020 04:18 PM IST
विज्ञापन
India climb to third in ICC women T20 team rankings
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : पीटीआई

भारतीय महिला क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड को पीछे छोड़कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ताजा विश्व रैंकिंग में टी-20 में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है जबकि वनडे रैंकिंग में उसने अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा है।

विज्ञापन



आईसीसी के बयान के अनुसार, टी-20 रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया (291 अंक) और इंग्लैंड (280) पहले दो स्थानों पर काबिज हैं। इस साल टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचने वाला भारत 270 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। वह न्यूजीलैंड (269) से एक अंक आगे है।
विज्ञापन


आईसीसी के ताजा अपडेट में 2016-17 के परिणामों को हटा दिया गया है। इसके अलावा 2017-18 और 2018-19 के परिणाम को 50 प्रतिशत और 2019-20 के परिणामों को शत प्रतिशत आंककर नई रैंकिंग तैयार की गई है। रैंकिंग में सबसे बड़ा सुधार ब्राजील ने किया है जो 15 अंकों के फायदे से 11 पायदान चढ़कर 72वें स्थान पर पहुंच गया है, वहीं मलेशिया 31वें स्थान से 38वें स्थान पर खिसक गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वनडे रैंकिंग में भारत (121 अंक) और इंग्लैंड (119) में से प्रत्येक ने चार-चार अंक गंवाए हैं लेकिन उन्होंने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान बरकरार रखा है। छह बार के विश्व चैंपियन आस्ट्रेलिया ने रेटिंग अंकों के निर्धारण करने वाले समय में 21 में से 20 वनडे जीते जिससे उसे आठ अंकों का फायदा हुआ और उसके अब 160 अंक हो गए हैं। उसकी दूसरे नंबर पर काबिज भारत पर 39 अंकों की बढ़त खेल के किसी भी प्रारूप में (पुरुष और महिला) में सर्वाधिक है।


ऑस्ट्रेलिया ने इस दौरान भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ 3-0 के अंतर से जीत दर्ज की और इससे पहले 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ 2-1 से शृंखला जीती थी। दक्षिण अफ्रीका (107) चौथे स्थान पर है और उसने न्यूजीलैंड (94) पर 13 अंकों की बढ़त बनाई है। इनके बाद वेस्टइंडीज (85), पाकिस्तान (77), बांग्लादेश (61) और श्रीलंका (47) का नंबर आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed