{"_id":"5b5b24594f1c1b46748b7463","slug":"india-clean-sweeps-against-sl-in-youth-under-19-test-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय U-19 टीम ने किया श्रीलंका का सूपड़ा साफ, दूसरे टेस्ट में दी पारी और 147 रन से मात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारतीय U-19 टीम ने किया श्रीलंका का सूपड़ा साफ, दूसरे टेस्ट में दी पारी और 147 रन से मात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 27 Jul 2018 10:02 PM IST
विज्ञापन
बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद बाएं हाथ के स्पिनर सिद्धार्थ देसाई (4/40) की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के दम पर भारतीय अंडर-19 टीम ने शुक्रवार को दूसरे युवा टेस्ट क्रिकेट मैच में श्रीलंका अंडर-19 टीम को पारी और 147 रन से रौंदकर दो मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप किया।
विज्ञापन
श्रीलंका ने फॉलोआन के बाद अपनी दूसरी पारी शुक्रवार तीन विकेट पर 147 रन से आगे बढ़ाई लेकिन उसकी पूरी टीम 150 रन पर ढेर हो गई। देसाई के अलावा यतिन मंगवानी और आयुष बडोनी ने दो-दो और अर्जुन तेंदुलकर व मोहित जांगड़ा ने एक-एक विकेट झटका।
विज्ञापन
भारत ने पवन शाह की 282 रन की रिकॉर्ड पारी और अथर्व तायडे के 177 रन की मदद से पहली पारी आठ विकेट पर 613 रन बनाकर घोषित कर दी थी। जवाब में श्रीलंका की टीम 316 रन ही बना पाई थी।
विज्ञापन
श्रीलंकाई बल्लेबाज दूसरी पारी में भी भारतीय स्पिनरों के सामने जूझते रहे। उसके सिर्फ तीन बल्लेबाज ही 20 रन की संख्या पार कर पाए, जिनमें नुवानिदु फर्नांडो ने सर्वाधिक 28 रन बनाए। भारत ने कोलंबो में खेला गया पहला युवा टेस्ट मैच भी पारी और 21 रन से जीता था।
अब भारतीय टीम 30 जुलाई से 10 अगस्त तक श्रीलंका अंडर-19 के खिलाफ पांच युवा वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। इसका पहला मैच कोलंबो में खेला जाएगा।