{"_id":"68e0f73cd27b7e684e0db0db","slug":"india-chief-selector-ajit-agarkar-explains-captaincy-shift-and-rohit-kohli-future-after-squad-announcement-2025-10-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ajit Agarkar: रोहित की जगह गिल को क्यों सौंपी वनडे टीम की कमान? अगरकर ने बताया कारण; हार्दिक पर भी दी जानकारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ajit Agarkar: रोहित की जगह गिल को क्यों सौंपी वनडे टीम की कमान? अगरकर ने बताया कारण; हार्दिक पर भी दी जानकारी
Sat, 04 Oct 2025 04:00 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 04 Oct 2025 04:00 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम घोषित होने के बाद अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बताया कि गिल को किस कारण कप्तानी सौंपी गई।
विज्ञापन
अजीत अगरकर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुरुष चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने इस बात की जानकारी दी है कि रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को वनडे टीम कप्तान क्यों सौंपी गई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वनडे और टी20 टीम घोषित की। इसकी सबसे दिलचस्प बात यह रही कि रोहित की जगह वनडे की कमान भी गिल को सौंप दी गई। हालांकि, रोहित और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली वनडे टीम का हिस्सा हैं।
रोहित और कोहली ने भारत के लिए आखिरी मुकाबला चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में खेला था। ये दोनों खिलाड़ी टी20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं और अब सिर्फ वनडे में ही खेलते हैं। हालांकि, टीम अब रोहित के बजाए गिल की कप्तानी में खेलने उतरेगी। मालूम हो कि रोहित के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद गिल को ही लाल गेंद के प्रारूप की कप्तानी सौंपी गई थी।

बदलाव के दौर पर क्या बोले अगरकर?
टीम घोषित होने के बाद अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बताया कि गिल को किस कारण कप्तानी सौंपी गई। अगरकर से जब रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को कप्तानी सौंपे जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि गिल को कप्तानी सिर्फ वनडे विश्व कप 2027 को देखते हुए नहीं सौंपी गई है, बल्कि लंबी अवधि के लिए है। अगरकर ने तर्क दिया कि गिल को कप्तान बनाने के पीछे एक मुख्य कारण यह था कि सभी प्रारूपों में स्थिरता बनी रहे और तीन अलग-अलग कप्तान न हों। उन्होंने कहा, तीनों प्रारूपों में तीन अलग-अलग कप्तान रखना व्यावहारिक रूप से असंभव है। किसी न किसी स्तर पर हमें अगले विश्व कप की ओर देखना शुरू करना होगा और अगले कप्तान को तैयारी के लिए कम से कम कुछ समय देना होगा। फिलहाल हमारे पास ज्यादा वनडे मैच नहीं हैं, लेकिन जैसे-जैसे हम वनडे विश्व कप के करीब आएंगे, शायद ज्यादा मैच होंगे।

अगरकर को रोहित-कोहली से उम्मीद
भारतीय टीम वनडे भी बदलाव के दौर से गुजर रही है। रोहित और कोहली अब टीम में सिर्फ एक बल्लेबाज की जिम्मेदारी निभाएंगे, लेकिन अगरकर को इन दोनों स्टार बल्लेबाजों से वैसे ही प्रदर्शन की उम्मीद है, जैसे ये दोनों अपने करियर में करते आए हैं। अगरकर ने कहा, रोहित और कोहली वर्षों से रन बनाने की कोशिश करते आ रहे हैं और मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई बदलाव आएगा। वे अभी भी ड्रेसिंग रूम में लीडर हैं, उन्होंने ढेरों रन बनाए हैं और मुझे उम्मीद है कि वे ऐसा करते रहेंगे।

अगरकर से पूछा गया कि क्या यह ऑस्ट्रेलिया सीरीज रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए आखिरी वनडे साबित हो सकती है? इस पर उन्होंने ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया, लेकिन कहा कि हालिया फिटनेस टेस्ट के बाद दोनों पूरी तरह से फिट घोषित किए गए हैं। अगरकर ने कहा, मेरा मानना है कि दोनों ने अपने फिटनेस टेस्ट पूरे कर लिए हैं और जरूरी मानकों को पूरा कर लिया है। जहां तक मुझे पता है, और जहां तक चयनकर्ताओं का सवाल है, उन्होंने सभी जरूरी मानदंडों को पूरा कर लिया है। आमतौर पर चयन से पहले, हम नाम सीओई को सौंपते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि चुने गए सभी खिलाड़ियों को आधिकारिक तौर पर फिट घोषित किया जाए।
फिटनेस के कारण हार्दिक को नहीं मिली जगह
अजीत अगरकर ने इस दौरान ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर भी जानकारी दी है। अगरकर का कहना है कि हार्दिक अभी फिट नहीं है जिस कारण उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम में जगह नहीं दी गई है। मालूम हो कि हार्दिक को एशिया कप फाइनल से ठीक पहले चोट लगी थी और वह पाकिस्तान के खिलाफ खिताबी मुकाबला नहीं खेल सके थे।