फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India captain Shubman Gill says Winning at Edgbaston will be one of his happiest memories

IND vs ENG: 'एजबेस्टन में जीतना हमेशा मेरी यादों में रहेगा', बर्मिंघम का तिलिस्म टूटने पर गिल ने जताया संतोष

Mon, 07 Jul 2025 03:38 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 07 Jul 2025 03:38 PM IST
सार

गिल के नेतृत्व में भारत को लीड्स टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन भारत ने बर्मिंघम में वापसी करते हुए सीरीज में बराबरी हासिल कर ली। भारत ने बर्मिंघम में अब तक टेस्ट में जीत हासिल नहीं की थी, लेकिन उन्होंने एजबेस्टन का तिलिस्म तोड़ा और पहली बार यहां जीत दर्ज की।

विज्ञापन
India captain Shubman Gill says Winning at Edgbaston will be one of his happiest memories
शुभमन गिल - फोटो : BCCI-X

विस्तार

भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में मिली जीत पर संतोष जताया और कहा कि जब भी वह क्रिकेट से संन्यास लेंगे तो यह जीत उनकी यादों में रहेगी। भारत ने दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 336 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली थी। भारत के लिए इस मैच में गिल ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था और पहली पारी में दोहरा शतक लगाने के बाद दूसरी पारी में शतक भी जड़ा था।  
विज्ञापन

बर्मिंघम में कभी नहीं जीता था भारत
गिल को रोहित शर्मा की जगह टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया है। गिल के नेतृत्व में भारत को लीड्स टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन भारत ने बर्मिंघम में वापसी करते हुए सीरीज में बराबरी हासिल कर ली। भारत ने बर्मिंघम में अब तक टेस्ट में जीत हासिल नहीं की थी, लेकिन उन्होंने एजबेस्टन का तिलिस्म तोड़ा और पहली बार यहां जीत दर्ज की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में गिल ने कहा, यह ऐसी चीज है जिसे मैं जीवन भर संजो कर रखूंगा। मुझे लगता है कि जब भी मैं संन्यास लूंगा तो यह मेरी सबसे सुखद यादों में से एक होगी। मुझे इस मैच का अंतिम कैच लेना था और मैं बहुत संतुष्ट और खुश हूं कि हम इस मैच को जीतने में सफल रहे। अभी तीन और महत्वपूर्ण मैच होने बाकी हैं। इस मैच के बाद तेजी से बदलाव होगा और मुझे लगता है कि यह अच्छा है क्योंकि अब लय हमारे साथ है।
विज्ञापन

गिल बोले- सभी ने अच्छी तरह जिम्मेदारी निभाई 
गिल ने कहा कि इस मैच में सभी खिलाड़ियों ने अपनी जिम्मेदारी अच्छी तरह से निभाई। उन्होंने कहा, जिस तरह से सभी ने गेंद और बल्ले से योगदान दिया, वह बहुत सकारात्मक बात है। इससे ही कोई टीम चैंपियन बनती है और यह हमारे लिए अच्छे संकेत हैं। हमने यह मुकाम हासिल करने के लिए बहुत मेहनत की है। मैं जानता हूं कि टेस्ट मैच जीतना कितना मुश्किल काम है विशेष कर इस मैदान (एजबेस्टन) पर जहां हमने इससे पहले कोई टेस्ट नहीं जीता था।

गिल ने कहा, मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि मुझे आप सभी पर गर्व है, क्योंकि मुझे लगता है कि पहले दिन हमने कहा था कि टेस्ट मैच जीतने के लिए हम सभी को अपना योगदान देना होगा और सभी ने इसमें योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed