फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India captain Rohit Sharma was seen practicing in nets after staying back in India due to personal reasons

BGT: पहले टेस्ट में खेलने की अनिश्चितिता के बीच अभ्यास करते दिखे रोहित शर्मा, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

Wed, 13 Nov 2024 06:53 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 13 Nov 2024 06:53 PM IST
सार

रोहित के पर्थ में होने वाले पहले टेस्ट में खेलने की संभावना को लेकर लगातार चर्चा चल रही है। माना जा रहा है कि रोहित निजी कारणों से इस मुकाबले के लिए शायद उपलब्ध नहीं रहेंगे।

विज्ञापन
India captain Rohit Sharma was seen practicing in nets after staying back in India due to personal reasons
रोहित शर्मा आउट हुए - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले मुंबई में अभ्यास करते नजर आए। 22 नवंबर से होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का पहला जत्था ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुका है, लेकिन रोहित फिलहाल स्वदेश में ही हैं। रोहित के पर्थ में होने वाले पहले टेस्ट में खेलने की संभावना को लेकर लगातार चर्चा चल रही है। माना जा रहा है कि रोहित निजी कारणों से इस मुकाबले के लिए शायद उपलब्ध नहीं रहेंगे। 
विज्ञापन

ऐसी खबरें हैं कि रोहित की पत्नी रितिका कुछ दिनों में दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं जिस कारण रोहित मुंबई में ही रुके हुए हैं। टीम से दूर रहने के बावजूद रोहित खुद को इस सीरीज के लिए तैयार कर रहे हैं और वह मुंबई में नेट्स पर समय बिताते दिखे। 

View this post on Instagram

A post shared by Team Ro (@team45ro)



 
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भी कहा था कि पहले टेस्ट के लिए रोहित शर्मा की उपलब्धता को लेकर कोई पुष्टि नहीं की थी। उन्होंने कहा था कि इस बारे में अब तक कुछ स्पष्ट नहीं है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि रोहित उपलब्ध रहेंगे। गंभीर ने कहा था, फिलहाल इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। आने वाले समय में हम बताएंगे कि स्थिति क्या है। उम्मीद है कि वह उपलब्ध होंगे, लेकिन इस बारे में कुछ भी सीरीज के शुरू होने पर ही पता चलेगा। 
विज्ञापन

रोहित का अच्छा नहीं रहा है प्रदर्शन
न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में हुई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में रोहित का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। मौजूदा वर्ष में रोहित ने 11 टेस्ट मैचों में 29.40 के औसत से 588 रन बनाए हैं जिसमें दो शतक और इतने ही अर्धशतक शामिल हैं। रोहित का घरेलू सीजन में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और उन्होंने पांच मैचों में 13.30 के औसत से 133 रन बनाए जिसमें एक अर्धशतक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed