{"_id":"620f2da1d53add22103e5d70","slug":"india-can-equal-pakistan-record-in-t20-wins-after-beating-west-indies-in-second-t20-know-the-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs WI: दूसरा टी-20 जीतकर पाकिस्तान की बराबरी कर सकता है भारत, अफगानिस्तान का रिकॉर्ड तोड़ना मुश्किल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs WI: दूसरा टी-20 जीतकर पाकिस्तान की बराबरी कर सकता है भारत, अफगानिस्तान का रिकॉर्ड तोड़ना मुश्किल
Fri, 18 Feb 2022 10:54 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 18 Feb 2022 10:54 AM IST
सार
टी-20 सीरीज का दूसरा मैच जीतकर भारतीय टीम पाकिस्तान के रिकॉर्ड की बराबरी करना चाहेगी। अगर भारत यह सीरीज 3-0 से जीत लेता है तो पाकिस्तान का चार साल पुराना रिकॉर्ड टूट जाएगा।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में भारत के पास पाकिस्तान के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका है। 2021 टी-20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ हारने के बाद भारतीय टीम ने कोई मैच नहीं गंवाया है। इस दौरान टीम इंडिया लगातार सात मैच जीत चुकी है। अगर भारत टी-20 सीरीजी का दूसरा मैच भी जीतता है तो यह टी-20 में भारत की लगातार आठवीं जीत होगी। इसके साथ ही भारत पाकिस्तान के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगा। पाकिस्तान ने 2018 में लगातार नौ टी-20 मैच जीते थे।
टेस्ट खेलने वाले देशों में लगातार सबसे ज्यादा टी-20 मैच जीतने का रिकॉर्ड अफगानिस्तान के नाम है। अफगान टीम ने 2018-19 में लगातार 12 मैच जीते थे। वहीं 2016-17 में इसी अफगान टीम ने लगातार 11 मैच जीते थे। 2018 में ही पाकिस्तान की टीम लगातार नौ टी-20 मैच जीत चुकी है। इंग्लैंड और आयरलैंड भी लगातार आठ टी-20 मैच जीत चुके हैं।
चौथी बार लगातार सातवां मैच जीता है भारत
भारतीय टीम अब तक के करियर में चार बार लगातार सात मैच जीत चुकी है। 2021-22 से पहले 2018, 2016 और 2012-14 में भारतीय टीम लगातार सात मैच जीत चुकी है, लेकिन कभी भी लगातार आठवां मैच नहीं जीती है। ऐसे में रोहित की टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा मैच जीतकर यह रिकॉर्ड अपने नाम करना चाहेगी।
विज्ञापन
इस दौरे में लगातार चार मैच हार चुकी है कैरिबियाई टीम
वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली तीन टी-20 सीरीज में भारत को जीत मिली है। वेस्टइंडीज ने आखिरी बार 2017 में टी-20 सीरीज में भारत को हराया था। पांच वर्षों में टीम इंडिया को वेस्टइंडीज नहीं हरा पाई है। वेस्टइंडीज की टीम लगातार चार मैच हार चुकी है, जिसमें तीन वनडे और एक टी-20 शामिल है। भारत अगर मौजूदा सीरीज जीतता है तो टीम इंडिया का नियमित कप्तान नियुक्त होने के बाद रोहित शर्मा की अगुआई में टीम लगातार तीसरी सीरीज जीतेगी।