फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India breaks Pakistan, West Indies world record after series win against Zimbabwe

IND vs ZIM 2nd ODI: भारत की जिम्बाब्वे पर जीत से पाकिस्तान और वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड टूटा, जानें पूरा मामला

Sun, 21 Aug 2022 08:12 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 21 Aug 2022 08:12 AM IST
सार

टीम इंडिया ने हरारे में दूसरे वनडे में जीत के साथ ही इस मैदान पर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। भारत ने हरारे मैदान पर लगातार 11 वनडे मैच जीत लिए हैं। यह किसी विदेशी मैदान पर लगातार सबसे ज्यादा वनडे जीतने का रिकॉर्ड है।

विज्ञापन
India breaks Pakistan, West Indies world record after series win against Zimbabwe
भारत बनाम जिम्बाब्वे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत ने जिम्बाब्वे को दूसरे वनडे में पांच विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। दूसरे वनडे में जीत के साथ भारत ने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। इस मामले में टीम ने पाकिस्तान और वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड तोड़ दिया। हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे में जीत के लिए भारतीय टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। 162 रन के लक्ष्य को भारत ने 25.4 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। वहीं, पहला वनडे भारत ने 10 विकेट से जीता था।
विज्ञापन

टीम इंडिया ने हरारे में दूसरे वनडे में जीत के साथ ही इस मैदान पर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। भारत ने हरारे मैदान पर लगातार 11 वनडे मैच जीत लिए हैं। यह किसी विदेशी मैदान पर लगातार सबसे ज्यादा वनडे जीतने का रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के नाम था। भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के हरारे मैदान पर 2013 से लेकर अब तक कोई वनडे नहीं गंवाया है। वहीं, दूसरे नंबर पर संयुक्त रूप से दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

India breaks Pakistan, West Indies world record after series win against Zimbabwe
भारत बनाम जिम्बाब्वे - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका ने ईस्ट लंदन मैदान पर 2013 से लेकर अब तक लगातार 10 वनडे जीते हैं। पाकिस्तान ने 1989 से 1990 के बीच यूएई के शारजाह मैदान पर लगातार 10 वनडे जीते थे। वहीं, वेस्टइंडीज ने 1992 से 2001 के बीच ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन मैदान पर लगातार 10 मैच जीते थे।
विज्ञापन

मैच के बाद भारतीय कप्तान केएल राहुल ने कहा- जिम्बाब्वे के पास कुछ क्वालिटी बॉलर्स हैं। मैंने बांग्लादेश के खिलाफ पिछली सीरीज में भी इस चीज पर गौर किया था। उनके गेंदबाज ने हमारे लिए अच्छी चुनौती पेश की। हम यहां अच्छा क्रिकेट खेलने और जीतने के लिए हैं। हम जहां भी यात्रा करते हैं, हमें भारतीय प्रशंसकों का अच्छा समर्थन मिलता है। उनके समर्थन के लिए बहुत आभारी हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed