{"_id":"692325b2483dc5056a08a487","slug":"india-blind-team-imitates-harmanpreets-iconic-celebration-after-world-cup-win-video-goes-viral-2025-11-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Blind T20 WC: भारतीय दृष्टिबाधित महिला टीम ने रचा इतिहास, हरमनप्रीत की तरह मनाया खिताबी जीत का जश्न; Video","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Blind T20 WC: भारतीय दृष्टिबाधित महिला टीम ने रचा इतिहास, हरमनप्रीत की तरह मनाया खिताबी जीत का जश्न; Video
Sun, 23 Nov 2025 08:48 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 23 Nov 2025 08:48 PM IST
सार
भारत ने नेपाल को पांच विकेट पर 114 रन पर रोक दिया था। जवाब में टीम ने 12 ओवर में तीन विकेट पर 117 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारतीय महिला दृष्टिबाधित टीम का फाइनल में ऐसा दबदबा रहा कि नेपाल की टीम अपनी पारी में सिर्फ एक बाउंड्री ही लगा सकी।
विज्ञापन
भारतीय महिला दृष्टिबाधित टीम
- फोटो : Cricket Association for the Blind in India(Facebook-videograb)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय महिला दृष्टिबाधित टीम ने कोलंबो में खेले गए पहले महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में नेपाल को सात विकेट से हराकर ऐतिहासिक खिताब अपने नाम किया। जीत के बाद भारतीय खिलाड़ी तिरंगा लहराते हुए मैदान पर दौड़ीं और जश्न का माहौल देखते ही बन रहा था। ट्रॉफी लेने के दौरान कप्तान दीपिका टीसी ने हाल ही में महिला विश्व कप जीत के बाद हरमनप्रीत कौर द्वारा किए गए मशहूर सेलिब्रेशन को दोहराया।
विज्ञापन
भारतीय महिला दृष्टिबाधित टीम का जश्न वायरल
हरमनप्रीत ने जिस आत्मविश्वास के साथ ट्रॉफी लेने का अंदाज दिखाया था, पहले ट्रॉफी को टीम की ओर बढ़ाना और फिर मिलकर उसे उठाना, उसी अंदाज को दीपिका ने भी लगभग हूबहू दोहराया। यह पल भारतीय महिला क्रिकेट की दो ऐतिहासिक उपलब्धियों को जोड़ता हुआ नजर आया।

फाइनल में दिखा भारत का दबदबा
भारत ने नेपाल को पांच विकेट पर 114 रन पर रोक दिया था। जवाब में टीम ने 12 ओवर में तीन विकेट पर 117 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारतीय महिला दृष्टिबाधित टीम का फाइनल में ऐसा दबदबा रहा कि नेपाल की टीम अपनी पारी में सिर्फ एक बाउंड्री ही लगा सकी। भारत के लिए फाइनल में सबसे ज्यादा रन फुला सारेन ने बनाए। वह 44 रन बनाकर नाबाद रहीं। भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था, जबकि नेपाल ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।