{"_id":"639da2f1df391a4db32bc6b4","slug":"india-became-champion-for-the-third-consecutive-time-in-blind-t20-world-cup-defeating-bangladesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Blind T20 World Cup: भारत दृष्टिबाधित टी20 विश्व कप में लगातार तीसरी बार चैंपियन बना, PM मोदी ने दी बधाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Blind T20 World Cup: भारत दृष्टिबाधित टी20 विश्व कप में लगातार तीसरी बार चैंपियन बना, PM मोदी ने दी बधाई
Sat, 17 Dec 2022 09:11 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 17 Dec 2022 09:11 PM IST
सार
Blind T20 World Cup, India vs Bangladesh: भारतीय टीम इससे पहले 2012 और 2017 में भी इस टूर्नामेंट को जीती थी। टीम इंडिया के लिए इस मैच में दो शतक लगे। सुनील रमेश ने 63 गेंद पर 136 रन की पारी खेली। वहीं, कप्तान अजय रेड्डी ने 50 गेंद पर 100 रन बनाए।
विज्ञापन
भारतीय दृष्टिबाधित टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम ने शनिवार (17 दिसंबर) को दृष्टिबाधित टी20 विश्व कप के फाइनल में बांग्लादेश को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। उसने लगातार बार टूर्नामेंट का फाइनल जीता है। टीम इंडिया इस मैच में 120 रनों से जीती। उसने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 277 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में तीन विकेट पर 157 रन ही बना सकी।
भारतीय टीम इससे पहले 2012 और 2017 में भी इस टूर्नामेंट को जीती थी। टीम इंडिया के लिए इस मैच में दो शतक लगे। सुनील रमेश ने 63 गेंद पर 136 रन की पारी खेली। वहीं, कप्तान अजय रेड्डी ने 50 गेंद पर 100 रन बनाए। बांग्लादेश की बात करें तो उसके लिए सिर्फ सलमान ही अपने बल्ले से कमाल दिखा पाए। उन्होंने 66 गेंद पर 77 रन बनाए। सलमान को किसी अन्य बल्लेबाज का साथ नहीं मिला।
PM मोदी बोले- देश को अपने खिलाड़ियों पर गर्व है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय टीम ने टीम इंडिया की जीत पर खुशी व्यक्त की। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया- भारत को अपने खिलाड़ियों पर गर्व है। हमने दृष्टिबाधित टी-20 विश्व कप जीत लिया है, जिससे मैं बहुत खुश हूं। हमारी टीम को बधाई और उन्हें भविष्य के लिये शुभकामनाएं देता हूं।
विज्ञापन
वी राव और एल मीणा का नहीं चला बल्ला
भारत के लिए पारी की शुरुआत वी राव और सुनील रमेश ने की। राव 12 गेंद पर 10 रन बनाकर सलमान की गेंद पर आउट हो गए। उनके बाद बल्लेबाजी के लिए आए ललित मीणा खाता नहीं खोल सके और तीन गेंदों का सामना करने के बाद पवेलियन लौट गए। उन्हें सलमान ने क्लीन बोल्ड किया। दो विकेट गिर जाने के बाद कप्तान अजय रेड्डी और वी राव ने पारी को संभाला। दोनों ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की और अंत तक आउट नहीं हुए।
विजेता टीम को तीन लाख रुपये और उपविजेता को 1.50 लाख रुपये मिले। सुनील रमेश को फाइनल में मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। उन्हें बी3 श्रेणी में मैन ऑफ द सीरीज भी मिला। भारतीय कप्तान अजय कुमार रेड्डी को बी2 वर्ग में मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। बांग्लादेश के मोहम्मद महमूद राशिद बी1 श्रेणी में मैन ऑफ द सीरीज रहे।
संक्षिप्त स्कोर:
भारत: 20 ओवर में 277/2 (सुनील रमेश: नाबाद 136, अजय कुमार रेड्डी: नाबाद 100; सलमान - 2/41)।
बांग्लादेश: 20 ओवर में 157/3 (सलमान: नाबाद 77 रन, आरिफ उल्लाह: 22 रन, ललित मीणा: 1/49, अजय कुमार रेड्डी - 1/12)।

India is proud of our athletes. Delighted that we have won the T-20 World Cup for the Blind. Congratulations to our team and best wishes to them for their future endeavours. https://t.co/W3eQMo3LRn
— Narendra Modi (@narendramodi) December 17, 2022