फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WTC Final 2021 Ind vs NZ Team India Announced Playing 11 For World Test Championship

WTC FINAL 2021: फाइनल के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI घोषित, सिराज बाहर

Fri, 18 Jun 2021 07:56 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 18 Jun 2021 07:56 AM IST
सार

यदि भारतीय टीम फाइनल को जीतने में सफल रहती है तो वह विराट की कप्तानी में पहली बार आईसीसी का कोई बड़ा टूर्नामेंट अपने नाम करेगी। बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून से डब्ल्यूटीसी का फाइनल खेला जाना है।

विज्ञापन
WTC Final 2021 Ind vs NZ Team India Announced Playing 11 For World Test Championship
India Playing 11 For WTC Final 2021 - फोटो : ट्विटर @mayankcricket

विस्तार

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए टीम इंडिया ने गुरुवार को अपने 11 खिलाड़ियों की घोषणा कर दी। खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम दो स्पिनर्स और तीन तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरेगी। टीम में अनुभव को तरजीह दी गई है। दरअसल, बाकी सब तो लगभग तय था लेकिन मोहम्मद सिराज और इशांत शर्मा को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई थी। डब्ल्यूटीसी का फाइनल बड़ा मुकाबला है। इस लिहाज से टीम में अनुभव को ज्यादा तरजीह दी गई है। इशांत 14 साल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सक्रिय हैं।  

विज्ञापन



 

कोहली को एक अदद खिताब की जरूरत

WTC Final 2021 Ind vs NZ Team India Announced Playing 11 For World Test Championship
विराट कोहली - फोटो : social media

विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का मौका है। यदि भारतीय टीम फाइनल को जीतने में सफल रहती है तो वह विराट की कप्तानी में पहली बार आईसीसी का कोई बड़ा टूर्नामेंट अपने नाम करेगी। भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में होने के बावजूद वह कोई खिताब अपने नाम नहीं कर पाए हैं। बतौर कप्तान उन्होंने अपना लोहा मनवाया है हालांकि महेंद्र सिंह धोनी से तुलना उनके लिए आसान नहीं रही है। कोहली को एक अदद खिताब की जरूरत है। हर कप्तान को होती है लेकिन भारतीय कप्तान को सबसे ज्यादा है। फाइनल में विराट भारत को जिताने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाएंगे। कोहली की अक्सर इस बात के लिए आलोचना की जाती है कि वह अपनी कप्तानी में भारत को आईसीसी लेवल का टूर्नामेंट कब जिताएंगे। उनके लिए टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल जीतने का बेहतर मौका है। 

कागजों पर दोनों टीमें बराबर

WTC Final 2021 Ind vs NZ Team India Announced Playing 11 For World Test Championship
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : social media

कागजों पर दोनों टीमें बराबरी की लग रही है लेकिन सीम और स्विंग की मददगार परिस्थितियों में कीवी गेंदबाज कहर बरपा सकते हैं और इंग्लैंड ने हाल ही में टेस्ट श्रृंखला में यह अनुभव किया। फाइनल मैच का अपना ही दबाव होता है और पारी की शुरूआत करने जा रहे रोहित शर्मा या शुभमन गिल से बेहतर इसे कौन समझ सकता है। दोनों को टिम साउथी और बोल्ट की नई गेंद का सामना करना होगा। रोहित भारत में कामयाब रहे हैं लेकिन उनकी तकनीक और तेवर की असली परीक्षा इस फाइनल और उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला में होगी। ऋषभ पंत और वेगनेर की टक्कर भी रोचक रहेगी। दूसरी ओर न्यूजीलैंड के नये सितारे कॉन्वे को जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी का सामना करना होगा।
 

विज्ञापन

WTC Final 2021 Ind vs NZ Team India Announced Playing 11 For World Test Championship
टीम इंडिया - फोटो : twitter@BCCI

टीम इस प्रकार है :

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा और मोहम्मद शमी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed