फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India and Pakistan Womens icc T20 World Cup warm-up game washed out 

Womens T20 World Cup: भारत-पाक का वॉर्मअप मैच बारिश के कारण रद्द, नहीं हो पाया टॉस

Sun, 16 Feb 2020 02:10 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 16 Feb 2020 02:10 PM IST
सार

  • भारत-पाक का वॉर्मअप मैच बारिश की वजह से रद्द
  • दूसरा वार्मअप मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ 18 फरवरी को
  •  वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 21 फरवरी को

विज्ञापन
India and Pakistan Womens icc T20 World Cup warm-up game washed out 
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय महिला टीम और पाकिस्तान के बीच रविवार को होने वाला वार्मअप मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया। ब्रिसबेन में होने वाले इस मैच में टॉस तक नहीं हो सका और बिना एक गेंदे फेंके ही इस मुकाबले को रद्द करना पड़ा।

विज्ञापन


दरअसल, दोनों टीमों के बीच भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े 9 बजे से वार्मअप मैच शुरू होना था, लेकिन तेद बारिश और मैदान गीला होने के चलते इस मैच को मजबूरन रद्द करना पड़ा।
विज्ञापन


इससे आइसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियों को देखते हुए दोनों टीमों को एक झटका जरूर लगा है। ऐसे में दोनों टीमों की तैयारी अधूरी रह गई। हालांकि, दोनों टीमों को अभी एक-एक वार्मअप मैच दूसरी टीमों से खेलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब भारत को दूसरा वार्मअप मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलना है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 18 फरवरी को खेला जाएगा। वहीं, पाकिस्तान को अपना दूसरा वॉर्मअप मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है। 


बता दें कि भारत का आईसीसी वर्ल्ड कप टी-20 2020 में पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के साथ 21 फरवरी को होना है। वहीं, 24 फरवरी को भारतीय महिला टीम बांग्लादेश के खिलाफ भिड़ेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed