{"_id":"5e4900128ebc3ee5c5408207","slug":"india-and-pakistan-womens-icc-t20-worldcup-warm-up-game-washed-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"Womens T20 World Cup: भारत-पाक का वॉर्मअप मैच बारिश के कारण रद्द, नहीं हो पाया टॉस","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Womens T20 World Cup: भारत-पाक का वॉर्मअप मैच बारिश के कारण रद्द, नहीं हो पाया टॉस
Sun, 16 Feb 2020 02:10 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 16 Feb 2020 02:10 PM IST
सार
- भारत-पाक का वॉर्मअप मैच बारिश की वजह से रद्द
- दूसरा वार्मअप मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ 18 फरवरी को
- वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 21 फरवरी को
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय महिला टीम और पाकिस्तान के बीच रविवार को होने वाला वार्मअप मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया। ब्रिसबेन में होने वाले इस मैच में टॉस तक नहीं हो सका और बिना एक गेंदे फेंके ही इस मुकाबले को रद्द करना पड़ा।
विज्ञापन
दरअसल, दोनों टीमों के बीच भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े 9 बजे से वार्मअप मैच शुरू होना था, लेकिन तेद बारिश और मैदान गीला होने के चलते इस मैच को मजबूरन रद्द करना पड़ा।
विज्ञापन
इससे आइसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियों को देखते हुए दोनों टीमों को एक झटका जरूर लगा है। ऐसे में दोनों टीमों की तैयारी अधूरी रह गई। हालांकि, दोनों टीमों को अभी एक-एक वार्मअप मैच दूसरी टीमों से खेलना है।
विज्ञापन
अब भारत को दूसरा वार्मअप मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलना है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 18 फरवरी को खेला जाएगा। वहीं, पाकिस्तान को अपना दूसरा वॉर्मअप मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है।
बता दें कि भारत का आईसीसी वर्ल्ड कप टी-20 2020 में पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के साथ 21 फरवरी को होना है। वहीं, 24 फरवरी को भारतीय महिला टीम बांग्लादेश के खिलाफ भिड़ेंगी।