{"_id":"0e5388f94b8cbd06c6fbc92d6d4256c8","slug":"india-and-pak-could-face-in-semifinal-at-world-cup-hindi-news-sv","type":"story","status":"publish","title_hn":"हो जाइए तैयार, वर्ल्ड कप में फिर भिड़ेंगे भारत और पाक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हो जाइए तैयार, वर्ल्ड कप में फिर भिड़ेंगे भारत और पाक
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 16 Mar 2015 04:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ल्ड कप में क्वार्टर फाइनल मुकाबले तय हो चुके हैं जो 18 मार्च से खेले जाएंगे, लेकिन कुछ समीकरण इस तरह से बन रहे हैं कि भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत इस वर्ल्ड कप में एक बार फिर हो सकती है।
विज्ञापन
वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें एक ही ग्रुप यानी पूल-बी में थी और दोनों के बीच टूर्नामेंट का पहला मुकाबला आपस में ही पड़ गया था। 15 फरवरी को एडिलेड में टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप कप में पाक पर अपने अजेय जीत के रथ को आगे बढ़ाते हुए लगातार छठी बार भी हरा दिया था।
विज्ञापन
भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप में पहली भिड़ंत 23 साल पहले ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में ही हुई थी जिसमें टीम इंडिया विजयी रही। इसके बाद से दोनों टीमें वनडे वर्ल्ड कप में 5 बार और भिड़ी जिसमें भारत हर बार विजयी रहा।
विज्ञापन
लगातार 6 बार जीत हासिल करने के बाद एक बार फिर भारत के पास मौका बन सकता है पाक को क्रिकेट के इस महाकुंभ में हराने का। टूर्नामेंट के दूसरे क्वार्टर फाइनल में भारत का मुकाबला बांग्लादेश से है जबकि तीसरे क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान का मुकाबला मेजबान ऑस्ट्रेलिया से। दोनों टीमें अगर अपने-अपने मुकाबले जीत जाती हैं तो दोनों की भिड़ंत सिडनी में 26 मार्च को दूसरे सेमीफाइनल में होगी।
अगर ऐसा होता है तो पहली बार ये दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमें किसी वर्ल्ड कप में दो बार आमने-सामने होंगी।