फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India a wins Unofficial test series against west indies a with 2-0

अनधिकृत टेस्ट सीरीज: भारत ए ने सीरीज 2-0 से अपना नाम की, वेस्टइंडीज ए के साथ आखिरी टेस्ट ड्रा

Sat, 10 Aug 2019 05:55 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 10 Aug 2019 05:55 AM IST
विज्ञापन
India a wins Unofficial test series against west indies a with 2-0
गिल/विहारी - फोटो : अमर उजाला

तीन मैचों की अनधिकृत टेस्ट सीरीज में भारत ए ने वेस्ट इंडीज ए के ऊपर 2-0 से जीत दर्ज की। त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला गया आखिरी टेस्ट ड्रा पर खत्म हुआ। 

विज्ञापन


मैच की पहली पारी में भारत ए की टीम 201 रन पर आलआउट हो गई थी। इस दौरान टीम की तरफ से कप्तान हनुमा विहारी और रिधिमान साहा ने अर्धशतकीय पारियां खेली थी। वहीं वेस्टइंडीज ए की टीम कृष्णप्पा गौतम की जबरदस्त गेंदबाजी के आगे टिक नहीं पाई और पूरी टीम 194 रन पर आलआउट हो गई। गौतम ने हैट्रिक के साथ छह विकेट चटकाए। 
विज्ञापन


वहीं दूसरी पारी में शुभमन गिल के दोहरे शतक और विहारी के शतक की मदद से टीम ने वेस्टइंडीज ए के सामने विशाल लक्ष्य रखा। आखिरी दिन वेस्टइंडीज ने भी अच्छी बल्लेबाजी की और 6 विकेट के नुकसान पर 314 रन बनाकर आखिरी तक विकेट बचाए रखा। बाद में दिन की समाप्ति के बाद मैच ड्रा पर खत्म हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी पारी में वेस्टइंडीज ए के लिए सलामी बल्लेबाज जेरेमी सोलोजानो ने 92 रन बनाए जबकि ब्रैंडन किंग ने 77 और सुनील अंबरीश ने 69  रन की पारी खेली। वहीं भारत ए की तरफ से शाहबाज़ नदीम ने 5 विकेट झटके। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed