फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india A vs south africa A Day 3: India A lead by 31 runs with 10 wickets remaining

मार्करम-मुल्डर ने ठोका शतक, दक्षिण अफ्रीका ए की मैच में शानदार वापसी

Fri, 20 Sep 2019 08:09 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 20 Sep 2019 08:09 AM IST
विज्ञापन
india A vs south africa A Day 3: India A lead by 31 runs with 10 wickets remaining
एडेन मार्करम - फोटो : सोशल मीडिया

कप्तान एडेन मार्कराम और वियान मुल्डर के शानदार शतकों की मदद से दक्षिण अफ्रीका ए ने भारत ए के खिलाफ दूसरे अनधिकृत टेस्ट मैच के तीसरे दिन गुरुवार को 400 रन बनाए।

विज्ञापन


मार्करम ने 161 रन की लाजवाब पारी खेलकर भारत के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए खुद को तैयार किया जबकि मुल्डर ने नाबाद 131 रन बनाये जो उनका प्रथम श्रेणी मैचों में चौथा शतक है। इन दोनों ने छठे विकेट के लिए 155 रन जोड़कर टीम को पांच विकेट पर 142 रन के मुश्किल दौर से उबारा। 
विज्ञापन


भारत ए ने पहली पारी में 417 रन बनाए थे और इस तरह से उसे 17 रन की बढ़त हासिल हुई। भारतीय टीम ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 14 रन बनाये हैं और उसकी बढ़त अब 31 रन की हो गई है। खराब रोशनी के कारण दिन का खेल 25 ओवर पहले ही समाप्त कर दिया गया। स्टंप उखड़ने के समय प्रियांक पांचाल नौ और अभिमन्यु ईश्वरन पांच रन पर खेल रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीकी टीम ने सुबह पांच विकेट पर 159 रन के स्कोर आगे खेलना शुरू किया। मार्कराम और मुल्डर ने टीम को शानदार वापसी दिलायी। लंबे कद के मार्कराम ने भारत ए के तेज गेंदबाजों और तीनों स्पिनरों का डटकर सामना किया। 

उन्होंने अपनी पारी में 263 गेंदों का सामना किया तथा 20 चौके और दो छक्के लगाये। मार्कराम और मुल्डर के बीच शानदार साझेदारी से भारत की दक्षिण अफ्रीकी टीम को जल्दी आउट करने की उम्मीदों पर पानी फिर गया। 

मार्करम की पारी का अंत 87वें ओवर में मोहम्मद सिराज ने किया। उन्होंने इस सलामी बल्लेबाज को बोल्ड किया। मुल्डर ने आक्रमण और रक्षण का अच्छा नमूना पेश किया। उन्होंने वर्नोन फिलैंडर (21) के साथ सातवें विकेट के लिये 59 और डेन पीट (11) के साथ आठवें विकेट के लिये 39 रन जोड़े। 

शिवम दुबे ने फिलैंडर को करूण नायर के हाथों कैच कराया जबकि चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने पीट और लुथो सिपामला (शून्य) के विकेट लिये। कुलदीप ने 121 रन देकर चार जबकि शाहबाज नदीम ने 76 रन देकर तीन विकेट लिये। मुल्डर ने अपनी पारी में 230 गेंदें खेली तथा 17 चौके और एक छक्का लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed