फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India A vs Pakistan A Emerging Asia Cup 2023 Live Streaming: When Where To Watch Live Telecast IND A vs PAK A

IND A vs Pak A Live Streaming: इमर्जिंग एशिया कप में भारत-पाकिस्तान में भिड़ंत, जानें कब-कहां देख पाएंगे मैच

Wed, 19 Jul 2023 11:14 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 19 Jul 2023 11:14 AM IST
सार

India A vs Pakistan A 2023 Live Streaming Telecast Channel: भारत-ए की कप्तानी अंडर-19 विश्वकप विजेता कप्तान यश ढुल कर रहे हैं जो शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वह इस टूर्नामेंट में शतक भी जड़ चुके हैं। उनके अलावा साई सुदर्शन और अभिषेक शर्मा ने पिछले मैच में नेपाल के खिलाफ अर्धशतक लगाए थे।

विज्ञापन
India A vs Pakistan A Emerging Asia Cup 2023 Live Streaming: When Where To Watch Live Telecast IND A vs PAK A
भारत ए बनाम पाकिस्तान ए - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत-ए और पाकिस्तान-ए की टीमें बुधवार को एसीसी पुरुष इमर्जिंग कप वनडे में आमने-सामने होंगी। भारत पिछले पांच मैचों से विजय रथ पर सवार है और वह पाकिस्तान को हराकर अपने विजयी क्रम को जारी रखना चाहेगा। भारत-ए की कप्तानी अंडर-19 विश्वकप विजेता कप्तान यश ढुल कर रहे हैं जो शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वह इस टूर्नामेंट में शतक भी जड़ चुके हैं। उनके अलावा बल्लेबाजों में साई सुदर्शन और अभिषेक शर्मा ने पिछले मैच में नेपाल के खिलाफ अर्धशतक लगाए थे और वे अपनी लय को कायम रखना चाहेंगे। रियान पराग, निशांत, हर्षित राणा भी अच्छा करने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन


वहीं, पाकिस्तान की टीम को पिछले दो मैचों में जीत मिली है और वह भारत को हराकर जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरेगी। टीम के कप्तान हैरिस, कामरान गुलाम, फरहान, आयुब ने पिछले मैच में संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ अर्धशतक लगाए थे। तो ऑफ स्पिनर कासिम अकरम ने पिछले मैच में 26 रन देकर छह विकेट अपने नाम किए थे।
विज्ञापन

India A vs Pakistan A Emerging Asia Cup 2023 Live Streaming: When Where To Watch Live Telecast IND A vs PAK A
भारतीय ए टीम - फोटो : सोशल मीडिया
हम आपको मैच मैच के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां दे रहे हैं:

भारत ए बनाम पाकिस्तान ए के बीच इमर्जिंग एशिया कप का मैच कब होगा?

दोनों टीमों के बीच यह मैच बुधवार (19 जुलाई) को खेला जाएगा।

भारत ए बनाम पाकिस्तान ए के बीच इमर्जिंग एशिया कप का मैच कहां खेला जाएगा?
भारत ए बनाम पाकिस्तान ए के बीच मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।

India A vs Pakistan A Emerging Asia Cup 2023 Live Streaming: When Where To Watch Live Telecast IND A vs PAK A
यश ढुल - फोटो : सोशल मीडिया
भारत ए बनाम पाकिस्तान ए के बीच इमर्जिंग एशिया कप का मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत ए बनाम पाकिस्तान ए के बीच मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे शुरू होगा।
विज्ञापन

भारत ए बनाम पाकिस्तान ए के बीच इमर्जिंग एशिया कप का मैच कहां देख सकते हैं?
भारत ए बनाम पाकिस्तान ए वनडे मैच का टीवी पर सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर होगा। वहीं, ऑनलाइन आप यह मैच को फैनकोड (Fancode) एप और वेब साइट पर देख सकते हैं। इस मैच से जुड़ी खबरें Amarujala.com पर पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed