फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India A Vs England Practice Match in Mumbai 2016

इंग्लैंड के खिलाफ गरजा धोनी-रायडु का बल्ला, युवी और धवन भी चमके

Tue, 10 Jan 2017 08:03 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Tue, 10 Jan 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
India A Vs England Practice Match in Mumbai 2016
युवराज और धोनी - फोटो : BCCI
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज पहले अभ्यास मैच में भारत-ए ने इंग्लैंड को जीत के लिए 305 रन का लक्ष्य दिया। धोनी की कप्तानी में उतरी टीम ने पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाए जाने पर इंडिया-ए की शुरुआत धीमी रही। यह आखिरी बार था जब धोनी नीली जर्सी में टीम इंडिया की कप्तान करने मैदान पर उतरे।
विज्ञापन


25 के स्कोर पर मंदीप सिंह (8) बोल्ड हो गए। इसके बाद शिखर धवन और अंबाती रायडु ने मोर्चा संभाला और दूसरे विकेट के लिए 111 रन की शतकीय साझेदारी की। धवन (63) के आउट होने के  बाद रायडु का साथ निभाने युवराज सिंह मैदान पर आए। युवी और रायडु ने कुछ आकर्षक शॉट लगाए और शतक जड़ने के बाद रायडु रिटार्यड हर्ट हो गए। रायडु ने 97 बॉल में 100 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 1 छक्का शामिल था।
विज्ञापन


वहीं युवराज ने भी अभ्यास मैच में जमकर हाथ खोले। युवी ने रायडु के साथ 91 रन की जोड़े। युवी ने अपनी 56 रन की पारी के लिए 48 गेंदों का सामना किया और 2 छक्के और 6 चौके जड़े। मैच के अंतिम क्षणों में धोनी ने जमकर अपने जौहर दिखाए और बताया कि वो क्यों दुनिया के बेस्ट फिनिशर हैं। धोनी ने क्रिस वोक्स के आखिरी ओवर में 23 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के और 2 चौके शामिल थे। धोनी ने 40 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड के लिए डेविड विली और जेक बॉल को 2-2 विकेट मिले। इंगलैंड के अन्य गेंदबाज इस पिच पर बेअसर और असहाय नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed