फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India A Vs Australia, First Test, First Day

नए कोच द्रविड़ का पहला दिन, राहुल ने बनाए 96 रन

Wed, 22 Jul 2015 04:37 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 22 Jul 2015 04:37 PM IST
विज्ञापन
India A Vs Australia, First Test, First Day

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद लंबे समय से यह मांग उठती रही थी कि उन्हें भारतीय टीम की कोचिंग का जिम्मा सौंप दिया जाए लेकिन बीसीसीआई ने उन्हें भारत-ए का कोच बनाकर युवा क्रिकेटरों को तराशने का काम सौंपा।

विज्ञापन


कुछ समय पहले ही नई जिम्मेदारी से नवाजे गए द्रविड़ भी इससे काफी खुश थे और अब इस 'द वॉल' के सामने नए खिलाड़ियों की बड़ी फौज तराशने का काम है।

कोच बनने के बाद द्रविड़ की पहली परीक्षा भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच दो चार दिवसीय गैर आधिकारिक टेस्ट मैचों की सीरीज है। इस सीरीज का पहला मैच बुधवार 22 जुलाई से चेन्नई में शुरू हुआ। एक तरफ जहां द्रविड़ की परीक्षा है तो दूसरी ओर टीम इंडिया में फिर से जगह बनाने की कवायद में जुटे भारत-ए के कप्तान चेतेश्वर पुजारा, लोकेश राहुल, प्रज्ञान ओझा और अमित मिश्रा जैसे कई बड़े सितारे हैं जो विराट कोहली की कप्तानी में टेस्ट मैच खेलने के ख्वाहिशमंद हैं।
विज्ञापन


चार दिवसीय मैच के पहले दिन भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 214 रन बना लिए हैं। मेजबान टीम की ओर से ओपनर लोकेश राहुल ने 96 रनों की पारी खेली लेकिन वह महज 4 रन से अपने शतक से चूक गए। पहले दिन कोच द्रविड़ का दिन शानदार रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुजारा लौटे फॉर्म में, राहुल शतक से चूके

India A Vs Australia, First Test, First Day

कहने को भारत और ऑस्ट्रेलिया की ए टीम के बीच चार दिवसीय गैर आधिकारिक टेस्ट मैच खेला जा रहा है लेकिन दोनों टीमों में कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर शामिल हैं।

कप्तान चेतेश्वर पुजारा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और शुरुआत विस्फोटक हुई लेकिन दूसरे ओवर में ही अभिनव मुकुंद (9) बोल्ड हो गए। इसके बाद दूसरे ओपनर लोकेश राहुल ने कप्तान पुजारा के साथ दूसरे विकेट के लिए 107 रनों की शतकीय साझेदारी कर टीम को संकट से बाहर निकाला। दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए।

यह मैच पुजारा के लिए बेहद खास है। पिछले साल 30 दिसंबर को आखिरी बार अंतरराष्ट्रीय खेलने के बाद अब तक उन्होंने एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। वह तब से टीम से बाहर हैं। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए भी उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया। वह टीम में लौटने के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं, इसके लिए वह काउंटी क्रिकेट भी खेलने गए। वहां पर वह 8 मैचों में 2 शतक लगाए।

ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने एक तरह से फॉर्म में वापसी की और 55 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 122 गेंदें खेली और 7 चौके भी लगाए।

हालांकि इसके बाद करुण नायर (0), श्रेयस अय्यर (39) और ओपनर लोकेश राहुल (96) आउट हो गए। राहुल अपने शानदार शतक की ओर बढ़ रहे थे लेकिन 96 रन के निजी स्कोर पर वह सियन एबोट की गेंद पर कैच आउट हो गए।

पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 6 विकेट पर 221 रन बना लिए हैं। अमित मिश्रा और विजय शंकर खेल रहे थे। एंड्रयू फकेटे और स्टीव ओ कैफे को 2-2 सफलता हासिल हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed