{"_id":"69132d1049f9a37d6d0ba6ad","slug":"india-a-u19-and-india-b-u19-squads-for-u19-triangular-series-announced-check-captain-and-players-list-2025-11-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tri-Series: त्रिकोणीय सीरीज के लिए BCCI ने किया भारत ए और भारत बी टीम का एलान, वैभव-म्हात्रे को नहीं मिला मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Tri-Series: त्रिकोणीय सीरीज के लिए BCCI ने किया भारत ए और भारत बी टीम का एलान, वैभव-म्हात्रे को नहीं मिला मौका
Tue, 11 Nov 2025 06:03 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 11 Nov 2025 06:03 PM IST
सार
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति ने 17 से 30 नवंबर तक बंगलूरू के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में खेली जाने वाली आईडीएफसी फर्स्ट बैंक अंडर-19 त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारत ए अंडर-19 और भारत बी अंडर-19 टीमों की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : PTI/ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति ने 17 से 30 नवंबर तक बंगलूरू के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में खेली जाने वाली आईडीएफसी फर्स्ट बैंक अंडर-19 त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारत ए अंडर-19 और भारत बी अंडर-19 टीमों की घोषणा कर दी। विहान मल्होत्रा को भारत अंडर-19 ए टीम का कप्तान बनाया गया है जबकि आरोन जॉर्ज भारत अंडर-19 बी टीम का नेतृत्व करेंगे।
विज्ञापन
वैभव और आयुष को क्यों नहीं मिला मौका?
इस सीरीज में अफगानिस्तान अंडर-19 टीम भी भाग लेगी। इन टीमों में आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल नहीं किया गया है। बीसीसीआई ने बताया कि म्हात्रे इस समय रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं जबकि सूर्यवंशी को हाल ही में एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में जगह मिली है।
इस सीरीज में अफगानिस्तान अंडर-19 टीम भी भाग लेगी। इन टीमों में आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल नहीं किया गया है। बीसीसीआई ने बताया कि म्हात्रे इस समय रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं जबकि सूर्यवंशी को हाल ही में एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में जगह मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत अंडर 19 ए टीम: विहान मल्होत्रा (कप्तान) (पीसीए), अभिज्ञान कुंडू (उपकप्तान और विकेटकीपर) (एमसीए), वाफी कच्छी (एचवाईडी सीए), वंश आचार्य (एससीए), विनीत वी.के (टीएनसीए), लक्ष्य रायचंदानी (सीएयू), ए. रापोल (विकेटकीपर) (एचवाईडी सीए), कनिष्क चौहान (एचएआर), खिलान ए पटेल (जीसीए), अनमोलजीत सिंह (पीसीए), मोहम्मद एनान (केसीए), हेनिल पटेल (जीसीए), आशुतोष महिदा (बीसीए), आदित्य रावत (सीएयू), मोहम्मद मलिक (एचवाईडी सीए)
भारत अंडर19 बी टीम: आरोन जॉर्ज (कप्तान) (एचवाईडी सीए), वेदांत त्रिवेदी (उपकप्तान) (जीसीए), युवराज गोहिल (एससीए), मौल्यराजसिंह चावड़ा (जीसीए), राहुल कुमार (पीसीए), हरवंश सिंह (विकेटकीपर) (एससीए), अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर) (केएससीए), आर.एस. अंबरीश (टीएनसीए), बी.के. किशोर (टीएनसीए), नमन पुष्पक (एमसीए), हेमचुदेशन जे (टीएनसीए), उधव मोहन (डीडीसीए), ईशान सूद (पीसीए), डी दीपेश (टीएनसीए), रोहित कुमार दास (सीएबी)
U19 त्रिकोणीय सीरीज का कार्यक्रम
| मैच | तारीख | समय | मुकाबला | जगह |
|---|---|---|---|---|
| पहला | 17-नवंबर-2025 | सुबह 9:30 बजे | भारत U19 A बनाम भारत U19 B | बीसीसीआई सीओई |
| दूसरा | 19-नवंबर-2025 | सुबह 9:30 बजे | भारत U19 B बनाम अफगानिस्तान U19 | बीसीसीआई सीओई |
| तीसरा | 21-नवंबर-2025 | सुबह 9:30 बजे | भारत U19 A बनाम अफगानिस्तान U19 | बीसीसीआई सीओई |
| चौथा | 23-नवंबर-2025 | सुबह 9:30 बजे | भारत U19 A बनाम भारत U19 B | बीसीसीआई सीओई |
| पांचवां | 25-नवंबर-2025 | सुबह 9:30 बजे | भारत U19 B बनाम अफगानिस्तान U19 | बीसीसीआई सीओई |
| छठा | 27-नवंबर-2025 | सुबह 9:30 बजे | भारत U19 A बनाम अफगानिस्तान U19 | बीसीसीआई सीओई |
| सातवां | 30-नवंबर-2025 | सुबह 9:30 बजे | फाइनल मुकाबला | बीसीसीआई सीओई |