{"_id":"34d0ee124083ba9ec944c28925efd81e","slug":"india-a-enters-in-tri-series-final-hindi-news-sv","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में पहुंची कोच द्रविड़ की टीम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में पहुंची कोच द्रविड़ की टीम
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 14 Aug 2015 10:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-ए टीम ने सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (176) और मध्यक्रम के बल्लेबाज मनीष पांडेय (108) के शानदार शतक की बदौलत अंतिम लीग मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका-ए को 34 रनों से पराजित कर त्रिकोणीय एकदिवसीय सीरीज के फाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उसका मुकाबला शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया-ए से होगा।
विज्ञापन
चेन्नई में खेले गए मैच में भारत की ओर से रखे गए 372 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम विक्टंन डि कॉक के शतक की बदौलत छह विकेट पर 337 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
कोच राहुल द्रविड़ भारतीय टीम ने लीग में चार मैच खेले जिनमें से उसे दो में जीत जबकि इतने ही मुकाबलों में हार मिली है। फाइनल में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ने अपने लीग में खेले सभी मुकाबले जीते हैं और उसके बल्लेबाज व गेंदबाजी बेहतरीन फॉर्म में हैं।
विज्ञापन
मौजूदा सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में भारत के मयंक अग्रवाल सबसे आगे हैं उन्होंने चार मैचों में 377 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के जोए बर्न्स 228 रन बनाकर इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं।
भारतीय टीम के कप्तान उन्मुक्त चंद ने चार मैचों में 211 रन बनाए हैं जिनमें तीन अर्द्घशतक शामिल है लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले मुकाबले में वह कुछ खास नहीं कर सके थे।
भारत की बल्लेबाजी का जिम्मा बेहतरीन फॉर्म में चल रहे मयंक और उन्मुक्त के कंधों पर होगी लेकिन मनीष, करुण नायर और केदार जाधव को भी रन बनाने होंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण का डटकर सामना करना होगा। मौजूदा हालात में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं।
इस सीरीज में सबसे अधिक विकेट झटकने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के तेज और स्पिन गेंदबाज गुरिंदर संधू और एश्टन एगर हैं। एगर ने कुल 10 विकेट झटके हैं जिनमें भारत के खिलाफ पिछले मैच के पांच विकेट शामिल हैं। वहीं संधू ने कुल छह विकेट चटकाए हैं। ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी कप्तान उस्मान ख्वाजा, बर्न्स और कैलम फग्यूर्सन के इर्द-गिर्द रहेगी।